विकास के मामले में नूंह जिला नही रहेगा किसी से पीछे: उपायुक्त

0

City24news@अनिल मोहनियां

नूंह | उपायुक्त धीरेंद्र खडग़टा ने कहा है कि विकास के मामले में नूंह जिला भी अब किसी से पीछे नहीं रहेगा। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार ने नूंह के विकास के लिए करोड़ों रुपए की विभिन्न परियोजनाओं की स्वीकृति प्रदान कर रखी है। इन विकास परियोजनाओं पर तेजी से कार्य किया जा रहा है।  उपायुक्त धीरेंद्र खडग़टा ने बताया कि हाल ही में राज्य सरकार ने गांव मांडीखेड़ा के 200 बिस्तर के अस्पताल की स्वीकृति प्रदान कर दी है इस पर जल्द ही कार्य आरंभ हो जाएगा। उन्होंने कहा कि अन्य क्षेत्रों के साथ-साथ मेवात को स्वास्थ्य के क्षेत्र में भी मजबूती प्रदान की जा रही है। उन्होंने कहा कि मांडीखेड़ा में 200 बिस्तर का अस्पताल बन जाने से यहां के लोगों को बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध होगी। खास बात यह है की मांडीखेड़ा इस क्षेत्र के केंद्र में पड़ता है जहां पर आसानी से पहुंचकर उपचार करवाया जा सकता है। उल्लेखनीय है कि सरकार ने नूंह शहर के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र को अपग्रेड करके यहां भी 100 बिस्तर का अस्पताल बनाने की मंजूरी पहले ही प्रदान कर रखी है। इसके निर्माण पर 156 करोड़ 74 लख रुपए की अनुमानित लागत आएगी और यह अस्पताल भवन 6 मंजिल का होगा।                                                                                                                                 उपायुक्त धीरेंद्र खडग़टा ने बताया कि गांव छपैड़ा में ड्राइविंग स्कूल का निर्माण करवाया जा रहा है। इस स्कूल में यहां के बच्चे ड्राइविंग के गुरु सीख पाएंगे। इसके साथ ही पहले से जो व्यक्ति ड्राइविंग कर रहे हैं उनके लिए भी यहां रिफ्रेशर कोर्स होंगे ताकि उन्हें ट्रैफिक से संबंधित सभी नियम कायदों की जानकारी हो सके। उन्होंने बताया कि जिला में 20 लाइब्रेरी बनाने का लक्ष्य है। इनमें से 9 की लाइब्रेरी पहले ही बनाई जा चुकी है जबकि 11 आने पर बनाने की प्रक्रिया आरंभ कर दी गई है। गांव इंडरी में सामुदायिक केंद्र बनाने की प्रक्रिया भी शुरू की जा चुकी है। इसी प्रकार से पुन्हाना में न्यायालय परिसर व विश्रामगृह का निर्माण करवाया जाएगा। जिला स्तरीय खेल स्टेडियम बनाने के लिए नॉर्म के अनुसार जगह की तलाश तेजी से की जा रही है। इस संदर्भ में अतिरिक्त उपायुक्त को जिम्मेदारी दी गई है कि वे खेल विभाग से स्टेडियम निर्माण के संदर्भ में नॉर्म की पूरी जानकारी प्राप्त करें ताकि आगामी कार्रवाई की जा सके।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *