जिला विधिक सेवा प्राधिकरण द्वारा चलाया जायेगा कानूनी जागरूकता अभियान

0

City24news/अनिल मोहनिया
नूंह | जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के सचिव एवं सीजेएम तैयब हुसैन ने सभी पैनल वकीलों की आज एडीआर में मिंटिग ली। मिंटिग में प्राधिकरण द्वारा चलाई जा रही स्कीम के बारे में जानकारी दी और कंपनसेशन के बारे में ज्यादा से ज्यादा जानकारी लोगो तक पहुंच और फ्री वकील के बारे में भी जानकारी दी गई। सीजेएम तैयब हुसैन ने बताया की जिन लोगो की आय तीन लाख से कम है, वो जिला विधिक सेवा प्राधिकरण नूंह से फ्री वकील ले सकता है। उन्होंने बताया कि जल्दी ही नूंह जिले अलग अलग जगह पर कानूनी सहायकता केंद्र खोले जाएंगे। ताकि लोगो को ज्यादा से कानूनी जानकारी मिल सके। जिला विधिक सेवा प्राधिकरण नूंह का प्रयास है, की कोई भी व्यक्ति कानून से वंचित न रहे। नूंह जिले में लगातार पैनल वकील, पीएलवी द्वारा गांव गांव जाकर कानूनी जानकारी दी जा रही है। रेडियो मेवात पर भी पैनल वकील द्वारा कानूनी जानकारी दी जा रही है। जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के सचिव तैयब हुसैन ने कहा की किसी कानूनी जानकारी के लिए टेलीफोन नंबर 01267-271072 पर भी कानून जानकारी ले सकते हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *