पूर्व विधायक चौधरी ज़ाकिर हुसैन ने की मुख्यमंत्री नायब सैनी से मुलाकात

0

मुख्यमंत्री निवास चंडीगढ में हुई मुलाकात, चौधरी ज़ाकिर हुसैन की धर्मपत्नी नसीमा हुसैन भी रहीं साथ

City24news/अनिल मोहनियां

नूंह| रविवार को सुबह भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष चौधरी ज़ाकिर हुसैन पूर्व विधायक व उनकी धर्मपत्नी श्रीमती नसीमा हुसैन एडवोकेट ने मुख्यमंत्री निवास “संत कबीर कुटीर” में हरियाणा के मुख्यमंत्री आदरणीय नायब सिंह सैनी से मुलाकात कर उन्हें ईद-उल-फ़ितर के पावन पर्व की मुबारक़बाद व शुभकामनाएं दीं । इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने भी भाजपा नेता चौधरी ज़ाकिर हुसैन को ईद की मुबारक़बाद दी। 

    चौधरी ज़ाकिर ने कहा कि पूर्व मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने अपनी दूरगामी सोच की बदौलत पिछले साढे 9 वर्षों में प्रदेश को विकास व उन्नति में देश में अव्वल नंबर पंहुचाने का काम किया है। उन्होंने नेता नहीं बल्कि हरियाणा का बेटा बनकर इस प्रदेश का विकास किया है। आज उन्हीं के पदचिन्हों पर चलते हुए प्रदेश के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी हरियाणा को विकास के मामले में नई ऊंचाईयों पर ले जाने का कार्य कर रहे है। नायब सैनी एक बहुत ही सरल स्वभाव के धनी हैं। 

उन्होंने कहा कि यह भारतीय जनता पार्टी में ही संभव है कि एक छोटा सा कार्यकर्ता प्रदेश के मुखिया बन सकता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *