राजा नाहर सिंह की जीवनी को पाठ्यक्रम में शामिल करने की मांग की

0

अमर शहीद राजा नाहर सिंह का 201वां जन्मदिवस मनाया

City24news/फरीदाबाद ब्यूरो


फरीदाबाद| बल्लभगढ़| 6 अप्रैल। अमर शहीद राजा नाहर सिंह का 201वां जन्मदिवस धूमधाम से मनाया गया। सेक्टर-3 स्थित राजा नाहर सिंह पैलेस में राजा नाहर सिंह के परिवार राजा राजकुमार तेवतिया, सुनील तेवतिया, अनिल तेवतिया ने आज सुबह हवन यज्ञ का आयोजन कर जहां उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की। वहीं उनकी प्रतिमा पर भी पुष्प अर्पित किए। इस अवसर पर इलाके के आए हुए लोगों ने भी अपने राजा को श्रद्धांजलि दी।
इस अवसर पर सभी ने राजा नाहर सिंह की जीवनी पर प्रकाश डाला और उनके द्वारा बताए गए रास्तों पर चलने का संकल्प लिया। इस अवसर पर राजा राजकुमार तेवतिया ने कहा कि अमर शहीद राजा नाहर सिंह ऐसे राजा थे, जिन्होंने अपने प्राणों की कभी भी परवाह नहीं की और अपने इलाके की रक्षा के लिए हमेशा अंग्रेजों से लोहा लेते रहे, कभी भी उन्होंने अंग्रेजों को बल्लभगढ को पार नहीं करने दिया, वह एक पहरेदार के रूप में मजबूत राजा के तौर पर खड़े रहते थे। अंग्रेजों ने धोखे से उन्हेें दिल्ली में बुलाकर संधि के बहाने फांसी पर लटका दिया। श्री तेवतिया ने कहा कि आज हम सभी परिवारों को अपने बच्चों को ये संस्कार देने चाहिए कि वह राजा नाहर सिंह जैसे अन्य राजाओं की जीवनी से परिचित हो और उनके इतिहास को लोगों को पहुंचाने का काम करें, जिससे कि आने वाले पीढिय़ों को हमारे राजाओं के बारे में जानकारी हासिल हो सके।
इस अवसर पर राजा राजकुमार तेवतिया, सुनील तेवतिया, अनिल तेवतिया व आए हुए मौजिज लोगों ने सरकार से इस मौके पर मांग की कि राजा नाहर सिंह की जीवनी को पाठ्यक्रम में शामिल किया जाए।
इस अवसर पर फतेह राठी, राजबीर दहिया, परमवीर तेवतिया, दयानंद राठी, गौतम छपरौला, प्रवीन सीही, रोहित सीही, भोले, जुगल सिंह, नरेंद्र बुद्धवार, महेंद्र सिंह, राजेश मलिक, मिंटू तेवतिया, आजाद सिंह, प्रमोद दीक्षित, विकास पेंगल, सुशांत शर्मा, जितेंद्र झा, जयदीप सिंह, जय सिंह, दिनेश लाम्बा, रामसिंह, मोहरपाल छपरौला, परमवीर सहित सैकड़ों की तादाद में लोग मौजूद थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *