वीेआईपी स्कूल की छात्रा ने कत्थक प्रतियोगिता में प्राप्त किया प्रथम स्थान

0

City24news@निकिता माधोगड़िया

रेवाड़ी। महेन्द्रगढ़ रोड  स्थित वीेआईपी स्कूल की कक्षा चतुर्थ की छात्रा कनिष्का ने नृत्य झलक सेमी कत्थक प्रतियोगिता में  प्रथम स्थान प्राप्त किया। इस प्रतियोगिता का आयोजन शगुफ्ता कत्थक कला समिति द्वारा नई दिल्ली स्थित राजेंद्र भवन में किया था। विद्यालय निर्देशक नवदीप लाम्बा और विद्यालय प्राचार्य नवीन कुमार ने छात्रा कनिष्का को सम्मानित किया और उसे प्रोत्साहित करते हुए  कहा कि नृत्य एक ऐसी गतिविधि है, जो बच्चों को शारीरिक रूप से स्वस्थ रखती है। वहीं कनिष्का ने कहा की  इस नृत्य में अपना भविष्य बनाएगी। उसने कहा कि उसका लक्ष्य अब कत्थक में अंतरराष्ट्रीय स्तर पर उपलब्धि हासिल करना है और इसके लिए वह लगातार अभ्यासरत रहेगी। उसने अपनी इस उपलब्धि का श्रेय अपने गुरु के साथ साथ माता पिता के प्रोत्साहन को दिया।

इस मौके पर नृत्य अध्यापिका पिंकी, प्रियंका, राजेश, प्रियराज, पूनम, शिवांगी, सोनिका साहित  स्कूल स्टाफ सदस्य और विद्यार्थी मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *