अंतरराष्ट्रीय पर्वतारोही राकेश कादियान भारत देश का झंडा फहराने जाएगा

0

City24news/अनिल मोहनियां

नूंह| नूंह जिले का अंतरराष्ट्रीय पर्वतारोही राकेश कादियान (जिला जेल नूंह कर्मचारी) मिशन सेवन समिट के तहत 12 अप्रैल 2024 को विश्व की सबसे ऊंची पर्वत चोटी माउंट एवरेस्ट(8848 मीटर) ओर माउंट लोहतसे (8516 मीटर) दोनों पर एक साथ भारत देश का झंडा फहराने जाएगा। 45 वर्ष की उम्र पूर्ण करने के बाद 1 साल में विश्व के सभी 7 महाद्वीपों की ऊंची चोटियों पर भारत देश का झंडा फहराने वाला पहला पर्वतारोही बन जायेगा। जिला जेल नूंह पर कार्यरत राकेश कादियान अपने हरियाणा प्रदेश तथा भारत देश देश का नाम रोशन करने के लिए 12 अप्रैल 2024 को विश्व की सबसे ऊंची चोटी माउंट माउंट एवरेस्ट पर (अपने सेवन समिट अभियान के तहत) तिरंगा फहराने के लिए जाएगा। राकेश ने बताया कि वह अपने देश व प्रदेश का नाम रोशन करने के लिए इस समय प्रतिदिन लगभग 30 से 40 किलोमीटर की दौड़ ओर 1 घण्टा पी. टी. करके अपने इस अभियान के लिए जी जान से जुटा हुआ है। इससे पहले भी राकेश कादियान अफ्रीका महाद्वीप की सबसे ऊंची चोटी किलिमंजारो पर केवल 15 घण्टे ओर 53 मिनट में तिरंगा फहराने पर 42 वर्ष की उम्र में भारत देश का प्रथम पर्वतारोही होने का गौरव अपने नाम कर चुका है। माउंट एवरेस्ट फतह करने की तैयारी के लिए इससे पहले राकेश कादियान ने भारत देश की ऊंची चोटी मांउट सतोपंथ 7100 मीटर, माउंट नून 7135 मीटर, कांग यात्से-1 को जो 6400 मीटर ऊंची है पर तिरंगा फहराया है तथा 45 वर्ष की उम्र में अब सभी सात महाद्वीपों की सबसे ऊंची चोटियों पर चढ़ाई करके भारत देश और हरियाणा प्रदेश व जेल विभाग हरियाणा का प्रथम अंतरराष्ट्रीय पर्वतारोही बन जायेगा। राकेश कादियान जेल विभाग हरियाणा का प्रथम अंतरराष्ट्रीय पर्वतारोही होने का गौरव भी अपने नाम कर चुका है तथा राकेश कादियान राज्य और राष्ट्रीय स्तर पर मास्टर एथलेटिक्स में अब तक 40 स्वर्ण पदक तथा 37 रजत पदक जीत कर हरियाणा प्रदेश का नाम भी भारत वर्ष में रोशन कर चुका है। राकेश कादियान ने बताया कि अब वह 45 वर्ष की आयु पूर्ण करने के बाद एशिया महाद्वीप की सबसे ऊंची चोटि माउंट एवरेस्ट (8848 मीटर) ओर माउंट लोहतसे (8516 मीटर) पर तिरंगा फहराकर भारत देश प्रथम पर्वतारोही बन जायेगा। राकेश कादियान ने बताया कि वह इस अभियान पर 12 अप्रैल 2024 को शुरू करके लगभग 22 मई 2024 को वापस आएगा। राकेश कादियान ने बताया कि उसके इस अभियान पर लगभग 35 से 40 लाख रुपये खर्च हो जाएगा जो एक किसान के बेटे और ग्रुप सी कर्मचारी के लिए बहुत ज्यादा रकम है। राकेश कादियान इस अभियान के लिए नूह जिला के सभी सामाजिक संगठनों और उद्योगपतियों से आथिर्क सहायता की प्रार्थना करता है अगर जिला के किसी संस्था , संगठन से आर्थिक सहायता मिलती है तो विश्व की सभी सातों ऊंची चोटियों पर देश का झंडा फहरा कर विश्व में अपने प्रदेश का नाम रोशन करने के लिए अपनी जान की बाजी लगा देगा। राकेश कादियान ने ने अपील की है कि कोई कम्पनी या संस्था आर्थिक सहयोग करती है तो वह उस संस्था या कम्पनी ओर अपना बैनर उपलब्ध करवाती है तो अपनी खाप के बैनर को विश्व के सभी महाद्वीप की ऊंची चोटियों पर उस संस्था ओर कम्पनी का नाम ऊंचा करके अपने आप को गर्वित मानेगा ओर अपने देश व हरियाणा प्रदेश का नाम रोशन करेगा ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *