भाजपा महिला मोर्चा की प्रदेश अध्यक्ष उषा प्रियदर्शी ने मेवात पहुंच जिले की महिला कार्यकर्ताओं की बैठक ली

0

City24 news/अनिल मोहनियां

नूंह बैठक के दौरान उषा प्रियदर्शी ने महिलाओं को देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की देश में चल रही जनहित योजनाओं को भी विस्तार पूर्वक बताया।

जिले के भाजपा कार्यालय में पहुंची महिला भाजपा प्रदेश अध्यक्ष उषा प्रियदर्शी ने कहा कि देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी देश को आगे बढ़ाने का लगातार प्रयास कर रहे हैं और 2047 तक विकसित भारत का संकल्प लेकर चल रहे हैं।

उषा प्रियदर्शी ने कांग्रेस पर जुबानी हमला बोलते हुए कहा कि आज कांग्रेस की स्थिति बदतर हो रही है। कांग्रेस के पास ना तो हरियाणा में अपना संगठन है और ना ही लोकसभा चुनाव लड़ने के लिए उम्मीदवार हैं। जहां भाजपा ने पहले ही अपने सभी उम्मीदवारों की घोषणा कर दी है वहीं कांग्रेस अभी तक भी हमारे खिलाफ चुनाव लड़ने के लिए उम्मीदवारों को तलाश कर रही है।

उषा प्रियदर्शी ने कहा कि गुड़गांव लोकसभा से भाजपा के प्रत्याशी राव इंद्रजीत सिंह इस बार रिकॉर्ड तोड़ मतों से लोकसभा चुनाव जीतने का काम करेंगे। राव इंद्रजीत गुड़गांव लोकसभा से लगातार चुनाव जीत रहे हैं। उनकी लोकप्रियता और देश के प्रधानमंत्री मोदी की विकास नीति लोगों को प्रभावित करने का काम कर रही है। जिससे आगामी लोकसभा चुनाव में भाजपा प्रदेश की सभी 10 लोकसभा सीटों को जीतने का काम करेगी।

 इतना ही नहीं देश में तीसरी बार नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भाजपा की सरकार बनने जा रही है। इस दौरान भाजपा जिला अध्यक्ष नरेंद्र पटेल और भाजपा प्रदेश कार्यकारिणी के सदस्य जाहिद हुसैन ने कहा कि गुरुवार को लोकसभा की टिकट मिलने के बाद पहली बार राव इंद्रजीत सिंह मेवात आ रहे हैं। इस दौरान वो कार्यकर्ताओं की बैठक लेंगे, जिसकी सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *