मतदान के लिए लोगों को आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं ने निकाली जागरूक रैली : विक्रम सिंह

0

City24news@ब्यूरो

फरीदाबाद। जिला निर्वाचन अधिकारी विक्रम सिंह ने कहा कि भारत निर्वाचन आयोग की हिदायतों के अनुसार स्वीप एक्टिविटी के तहत मतदाता जागरूकता अभियान के तहत  महिला एवं बाल विकास विभाग की सभी आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं ने अपने-अपने एरिया में मतदाताओं को 18 वीं लोकसभा चुनाव में मतदान करने के लिए जागरूकता रैली निकाली।  मतदाता जागरूकता रैली में आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं ने महिलाओं को मतदान में भागीदारी देने बारे जागरूक करते हुए कहा कि मतदान हमारा लोकतांत्रिक   अधिकार है। इसलिए विश्व के सबसे बड़े लोकतंत्र में प्रजातंत्र प्रणाली के जरिये सभी पात्र व्यक्तियों को अपना वोट बनवाना चाहिए तथा मतदान जरुर करना चाहिए।
 
आगनबाड़ी कार्यकर्ताओं ने कहा कि प्रजातंत्र प्रणाली में मतदान जितना पुरुषों के लिए जरूरी है, उतना ही महिलाओं के लिए भी जरूरी है। यह वोट ही हमें सरकार चुनने की ताकत देता है। सभी मतदाताओं  को भारत निर्वाचन आयोग की हिदायतों के अनुसार अपने मतदान के अधिकार का प्रयोग करना चाहिये। महिलाए समाज निर्माण करने में अपना भरपूर सहयोग दे सकती है। तो मजबूत प्रजातंत्र प्रणाली के लिए मतदान करना भी अनिवार्य है। आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं ने अपील करते हुए सभी पात्र व्यक्तियों को वोट डालने या मतदान के लिए जागरूक किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *