महिला महाविद्यालय उन्हाणी में वैदिक साहित्य पर किया संगोष्ठि का आयोजन

0

City24news/सुनील दीक्षित

कनीना| राजकीय महिला महाविद्यालय उन्हाणी में गायत्री परिवार, गुरुग्राम के सौजन्य से वैदिक साहित्य विषय पर एक संगोष्ठि का आयोजन किया गया। जिसकी अध्यक्षता प्राचार्य डॉ. विक्रम सिंह ने की। चांद राम यादव व वेदप्रकाश आर्य ने छात्राओं को संबोधित करते हुए गायत्री मंत्र के शुद्ध उच्चारण एवं उसके महत्व तथा कबीर, समर्थ रामदास, रामकृष्ण परमहंस व विवेकानंद के जीवन मूल्यों पर जानकारी दी। उन्होंने कहा कि वेद ईश्वर की वाणी है। वेद ही ब्रह्म सत्य, विज्ञान सत्य और ब्रह्मांड सत्य हैं। उन्होंने मानव जीवन के सोलह संस्कारों के बारे में भी बताया। हमारी संस्कृति असतो मा सद्गमय, तमसो मा ज्योतिर्गमय, का संदेश देते हुए मानव को सन्मार्ग पर चलने के लिए प्रेरित करती है। इस संस्था ने राजकीय महाविद्यालय कनीना व बाबा खेतानाथ महाविद्यालय बिठेड़ा में विद्यार्थियों को जानकारी दी। गायत्री परिवार की ओर से उन्हाणी महाविद्यालय पुस्तकालय के लिए 86 पुस्तकें प्रदान की गई। ‌पुस्तकालय इंचार्ज अनिल कुमार ने कहा कि पुस्तकालय में वैदिक साहित्य, दर्शन और संस्कृति का एक उपभाग बनाया गया है, जिसके माध्यम से छात्राएं वैदिक ज्ञान से लाभान्वित हो सकें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *