उषा प्रियदर्शी ने महिला कार्यकर्ताओं से की चुनवी चर्चा

0

City24news@ज्योति खंडेलवाल

पलवल | हरियाणा प्रदेश भाजपा महिला मोर्चा की प्रदेश अध्यक्ष उषा प्रियदर्शी ने आज पलवल जिला भाजपा कार्यालय पर पार्टी कार्यकर्ताओं की बैठक ली। पार्टी के पदाधिकारियों द्वारा फूल माला डालकर स्वागत किया गया। इस दौरान उन्होंने महिला कार्यकर्ताओं को सम्बोधित करते हुए लोकसभा चुनाव में तीसरी बार भाजपा की जीत का दावा किया और फरीदाबाद लोकसभा क्षेत्र से भाजपा प्रत्याशी कृष्ण पाल गुर्जर को वोट देने की अपील की।

 हरियाणा भाजपा महिला मोर्चा की प्रदेश अध्यक्ष उषा प्रियदर्शी का पलवल पहुँचने पर जोरदार स्वागत किया गया। भाजपा जिला कार्यालय पर महिला कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भारत को वर्ष 2047 तक विकसित भारत बनाने का लक्ष्य निर्धारित किया है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री द्वारा देश हित में जो भी कार्य किए गए है उन्हें नीचे धरातल तक जनता के बीच में ले जाना है। भाजपा पार्टी की नीतियों को आमजन तक पहुंचाने में महिलाओं की भूमिका अहम है। पलवल जिले में भाजपा महिला मोर्चा की टीम द्वारा सराहनीय कार्य किया जा रहा है। महिला मोर्चा ने संकल्प लिया है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को तीसरी बार देश का प्रधानमंत्री बनाना है। प्रधानमंत्री ने देश की महिलाओं को आगे बढ़ाने का कार्य किया है। महिला सशक्तिकरण के लिए कार्य किया गया है। पंचायतों के अंदर महिलाओं को पचास प्रतिशत आरक्षण दिया गया है। लोकसभा व विधानसभा में महिलाओं को 33 प्रतिशत आरक्षण दिया गया है। नारी शक्ति वंदन अभियान चलाकर महिलाओं को मजबूत बनाने कार्य भाजपा सरकार ने किया है। महिला शिक्षा को बढ़ावा दिया गया है। सेल्फ हेल्प ग्रुप के माध्यम से महिलाओं को स्वरोजगार के अवसर प्रदान किए गए है। लखपति दीदी और ड्रोन दीदी योजना बनाकर महिलाओं को सशक्त बनाया गया है। भाजपा सरकार की नीतियों से महिलाएं खुश है। उन्होंने कहा कि हरियाणा के अंदर सभी 10 लोकसभा सीटों पर भाजपा परचम लहराएगी। इस दौरान भाजपा के जिलाध्यक्ष चरण तेवतिया, महिला जिलाध्यक्ष आशावती, पूर्व जिलाध्यक्ष रश्मि सेहरावत, अधिवक्ता किरण शर्मा, शीतल थानेदार सहित तमाम भाजपा महिला कार्यकर्ता मौजूद रही।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *