न्यायमूर्ति  ने भारत के लोकपाल के न्यायिक सदस्य के रूप में शपथ ली

0

City24News@ भावना कौशिश
नई दिल्ली। न्यायमूर्ति रितु राज अवस्थी ने लोकपाल के न्यायिक सदस्य के तौर पर शपथ ली। भारतीय लोकपाल के अध्यक्ष, न्यायमूर्ति ए.एम. खानविलकर ने भी शपथ ग्रहण की। पंकज कुमार और  अजय तिर्की ने भी लोकपाल सदस्य के रूप में शपथ ली। यह शपथ समारोह आज नई दिल्ली में भारतीय लोकपाल कार्यालय में आयोजित किया गया।

image.png

नई नियुक्तियां दो वर्तमान न्यायिक सदस्यों न्यायमूर्ति पीके मोहंती और न्यायमूर्ति अभिलाषा कुमारी और तीन सदस्यों डीके जैन, श्रीमती अर्चना रामसुंदरम और महेंद्र सिंह ने 26 मार्च 2024 को लोकपाल में अपना कार्यकाल पूरा कर लिया है।

न्यायमूर्ति रितु राज अवस्थी, भारत के लोकपाल के न्यायिक सदस्य के रूप में शामिल होने से पहले भारत के 22वें विधि आयोग के अध्यक्ष के रूप में कार्यरत थे। इससे पहले, वह कर्नाटक उच्च न्यायालय के मुख्य न्यायाधीश थे।

पंकज कुमार गुजरात कैडर के 1986 बैच के आईएएस अधिकारी हैं। भारत के लोकपाल के सदस्य के रूप में शामिल होने से पहले वह गुजरात के मुख्य सचिव थे।

अजय तिर्की मध्य प्रदेश कैडर के 1987 बैच के आईएएस अधिकारी हैं। भारत के लोकपाल के सदस्य के रूप में शामिल होने से पहले वह भारत सरकार के भूमि संसाधन विभाग के सचिव थे।

शपथ ग्रहण समारोह में केन्द्रीय सतर्कता आयुक्त प्रवीण कुमार श्रीवास्तव और सीबीआई तथा प्रवर्तन निदेशालय के अन्य वरिष्ठ अधिकारी भी उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *