नायब सिंह सैनी मुख्यमंत्री बनने के बाद पहली बार आ रहे हैं मेवात :- जाहिद हुसैन प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य भाजपा

0

City24news@अनिल मोहनियां

नूंह| भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य जाहिद हुसैन ने कहा कि मुख्यमंत्री बनने के बाद नायब सिंह सैनी पहली बार मेवात की पावन धरती पर पधार रहे हैं। नायब सिंह सैनी तावड़ू की अनाज मंडी में आयोजित भाजपा की विजय संकल्प रैली को संबोधित करेंगे। भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य जाहिद हुसैन ने कहा कि लोगों में मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के मुख्यमंत्री बनने के बाद पहली बार मेवात आगमन को लेकर भारी जोश व उत्साह है। नूँह विधानसभा से हजारों की संख्या में लोग विजय संकल्प रैली में पहुंचकर नायब सिंह सैनी का स्वागत करेंगे।

उन्होंने कहा कि रमज़ान के मुबारक महीने में नायब सिंह सैनी मेवातियों के बीच आ रहे हैं। नायब सैनी जमीन से जुड़े हुए भाजपा के बहुत कर्मठ, मिलनसार व ईमानदार कार्यकर्ता हैं। वे प्रदेश के हर वर्ग के लोगों के सुख-दुख को समझते हैं। वे 36 बिरादरी के लोगों को साथ लेकर चलने वाले व्यक्ति हैं। उनके मुख्यमंत्री रहते पूरे प्रदेश का समान विकास होगा। उनका भी पूर्व मुख्यमंत्री मनोहर लाल की तरह मेवात क्षेत्र से विशेष लगाव है। 

जाहिद हुसैन ने कहा कि पूर्व मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने मेवात क्षेत्र का तेजी से विकास किया है। उन्होंने बड़ी बड़ी परियोजनाएँ क्षेत्र को दी हैं। उनके द्वारा किए गए विकास कार्यों व जनहित के लिए गए प्रयासों की विपक्ष के लोग भी तारीफें कर रहे हैं। हमें उम्मीद है कि मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी भी उनके पदचिन्हों पर चलकर मेवात क्षेत्र का ओर तीव्र गति से विकास करेंगे और इंशा अल्लाह भविष्य में नूंह जिला विकास के मामले में देश में अव्वल नंबर पर होगा। 

जाहिद हुसैन ने लोगों से अपील की कि तावड़ू अनाज मंडी में आयोजित विजय संकल्प रैली में ज्यादा से ज्यादा संख्या में पहुंचें और मुख्यमंत्री का स्वागत करें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *