सांसद व विधायक ने फूलों की होली खेल पानी बचाने का दिया संदेश

0

City24news@निकिता माधोगड़िया

रेवाड़ी। कोसली विधायक लक्ष्मण सिंह यादव के कैंप कार्यालय में होली मिलन समारोह का आयोजन विधायक लक्ष्मण यादव की अध्यक्षता में किया गया। इस मौके पर रोहतक सांसद डा. अरविंद शर्मा विशेषरूप से मौजूद रहे। इस मौके पर सांसद तथा विधायक ने भारी संख्या में पहुंचे पदाधिकारियों, कार्यकर्ताओं, पंच-सरपंचों व गणमान्य लोगों के साथ पुष्प की वर्षा तथा चंदन तिलक लगाकर होली खेली।

इस मौके पर सांसद डा. अरविंद शर्मा ने कहा कि भारत की सनातनी संस्कृति में पर्वों का विशेष महत्व है। होली हमारा प्रमुख त्योहार है। इस पर्व में दुश्मन को भी गले लगाकर सभी गिले-शिकवे माफ कर देने चाहिए। उन्होंने होली पर जल बचाने का संदेश देते हुए कहा कि कैमिकलयुक्त रंगों का प्रयोग न केवल हमारे शरीर के लिए हानिकारक है, अपितु पानी का भी काफी दुरुपयोग होता है। इसलिए हम सभी फूलों व चंदन तिलक लगाकर होली खेलनी चाहिए। उन्होंने कांग्रेस के राज्यसभा सांसद दीपेंद्र हुड्डा पर जुबानी हमला बोलते हुए कहा कि वे स्वयं को मुख्यमंत्री बनने का प्रचार-प्रसार कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि हरियाणा में कांग्रेस केवल हुड्डा परिवार तक सिमटकर रह गई है। कांग्रेस की नीतियों से जनता वाकिफ हो चुकी है। इसलिए उसे पूरी तरह नकार दिया गया है।

कोसली विधायक लक्ष्मण सिंह यादव ने कहा कि होली का त्यौहार हम सभी के लिए काफी महत्व रखता है। इस दिन घर की महिलाएं अपनी संतान तथा परिवारिक सदस्यों के सुख-स्मृद्धि की कामना करती है। हम सभी को भी यह पर्व सभी वैर-भाव भुलाकर मनाना चाहिए। हमारे पर्व हमें एक-दूसरे के नजदीक लाने का भी कार्य करते हैं। सामाजिक एकता एवं भाईचारे का संदेश देने वाले हमारे त्यौहारों की महता का ही प्रभाव है कि विदेशों में भी हमारे त्यौहार लोकप्रिय होते जा रहे हैं। उन्होंने सभी को रंगों के पर्व की बधाई देते हुए कहा कि इसी प्रकार लोकतंत्र का त्यौहार भी घोषित हो चुका है। जिसमें हम सभी को बढ़-चढक़र भाग लेना है। उन्होंने कहा कि रोहतक लोकसभा क्षेत्र से कोई भी प्रत्याशी कमल का फूल का चिह्न लेकर आएगा, उसे इस बार 75 हजार की जगह एक लाख से अधिक मतों से जिताकर भेजा जाएगा। उन्होंने मुख्यमंत्री नायाब सिंह सैनी के नेतृत्व में प्रदेश की सभी दसों सीटों पर कमल खिलने का दावा करते हुए कहा कि सभी जगह कमल खिलने से देश खुशबु से महकेगा तथा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश विश्व की तीसरी सबसे बड़ी शक्ति बनेगा।

इस मौके पर पंचायत प्रकोष्ठ के संयोजक हुकम सिंह, किसान मोर्चा के सचिव बलजीत यादव, महिला मोर्चा उपाध्यक्ष शारदा यादव, पंचायत समिति अध्यक्ष दुष्यंत यादव, महिला मोर्चा उपाध्यक्ष सरोज यादव, जिला सचिव सरदार सिंह, मौसमी रानी, मंडल अध्यक्ष राकेश जैनाबाद, जाटूसना मंडल अध्यक्ष इंद्र राव, दयानंद सोनू बेरली मंडल अध्यक्ष, पूर्व मंडल अध्यक्ष डॉक्टर सुभाष यादव, सरपंच रणवीर कुमार, पूर्व जिला उप प्रमुख जगफूल यादव, राम सिंह, राजेंद्र सिंह, रामनिवास, रामनिवास चौहान, अशोक लूखी, रामेश्वर शर्मा, चारों मंडलों के महामंत्री, मोर्चों के अध्यक्ष, मोर्चा के महामंत्री, महिला मोर्चा की जिला अध्यक्ष कविता गुप्ता, महिला मोर्चा मंडल अध्यक्ष मुकेश लता, पूर्व मंडल महिला अध्यक्ष पिंकी शर्मा समेत काफी संख्या में कार्यकर्ता, पंच-सरपंच व गणमान्य लोग मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *