वीआईपी स्कूल के छात्रों ने किया शहीदो को नमन 

0

City24news@निकिता माधोगड़िया

रेवाड़ी। महेन्द्रगढ़ रोड स्थित वीआईपी स्कूल में नन्हे बच्चों ने स्कूल चेयरमैन राज सिंह एडवोकेट एवं स्कूल प्राचार्य नवीन कुमार के साथ  शहीद भगत सिंह, राजगुरु, सुखदेव को श्रद्धा सुमन अर्पित कर उन्हें भावपूर्ण स्मरण किया गया। इस अवसर पर एडवोकेट राज सिंह ने बताया की  23 मार्च को भगत सिंह, राजगुरु और सुखदेव को फांसी दी गई थी इस लिए 23 मार्च को इन अमर शहीदों के बलिदान को याद कर शहीदी दिवस मनाया जाता है। साथ ही उन्होंने सभी को होली की बधाई देते हुए कहा की  होली का पर्व हमें आपस में मिल-जुलकर रहने का संदेश देता है। इस पर्व को सभी को आपस में मिल-जुलकर मनाना चाहिए। वहीं स्कूल प्राचार्य नवीन कुमार ने भी शहीदो को श्रद्धासुमन अर्पित करते हुए कहा की आज हम खुली हवा में सांस ले रहे है वो इन क्रन्तिकारियो की वजह से सम्भव हुआ है। साथ ही  उन्होंने सभी होली की बधाई देते हुए कहा कि इस समय देश के कई क्षेत्रों में पानी का संकट चल रहा है। ऐसे में हम सभी को होली पर्व पर पानी की बर्बादी करने से बचना चाहिए और जल संरक्षण करना चाहिए। होली का पर्व गुलाल व चंदन से मनाएं और होली के व्यंजन खाएं और खिलाएं। बच्चों को खुद तो होली पर्व पर पानी का प्रयोग करने से बचना चाहिए साथ ही अपने घर के आसपास रहने वाले लोगों को भी इसके प्रति सचेत करना चाहिए। इस दौरान अध्यापिका राजेश, पिंकी, सीरत, प्रियंका, सोनू, सुरेंद्र,  प्रियराज, अमन, मुकेश, धीरज, निकिता साहित समस्त स्टाफ उपस्थित था।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *