सांसद नायब सैनी को मुख्यमंत्री बनने पर मिठाई बांटकर मनाई खुशी :- जाहिद हुसैन चेयरमेन 

0

City24news@अनिल मोहनियां

नूंह | भारतीय जनता पार्टी ने प्रदेश में बड़ा बदलाव करते हुए विधायक दल की बैठक में कुरुक्षेत्र सांसद नायब सैनी को हरियाणा का मुख्यमंत्री चुन लिया है । मुख्यमंत्री चुने जाने पर भाजपा जिला नूह के समस्त पदाधिकारिओ ने कुरुक्षेत्र से सांसद नायब सैनी को बधाई दी है। नवनियुक्त प्रदेश अध्यक्ष संजय भाटिया सहित कैबिनेट मंत्रीयो को मिठाई और ढोल नगाड़े बजाकर खुशी मनाई और बधाई दी। जिला अध्यक्ष भाजपा नरेंद्र पटेल ने कहा कि नायब सैनी को मुख्यमंत्री चुने जाने पर समस्त भारतीय जनता पार्टी ने मिठाई बताकर खुशी मनाई। और अन्य कैबिनेट मंत्रियों को भी बधाई दी। पूर्व मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर ने 9 वर्षों में बेहद ही सराहनीय कार्य किया उनके कार्यकाल की भी सराहना की। जाहिद हुसैन ने ने कहा कि नायब सैनी जी बेहद मिलनसार, सभी से सम्मान पूर्वक मिलने वाले , कुशल स्वयंसेवक, कुरुक्षेत्र लोकसभा सांसद एवं प्रदेश अध्यक्ष है। उनके नेतृत्व से हरियाणा निरंतर प्रगति और विकास में आगे तरक्की करेगा। इस मौके पर प्रदेश अध्यक्ष अल्पसंख्यक मोर्चा जान मोहम्मद,, जिला महामंत्री श्रीपाल शर्मा, आलम, जिला सचिव ममता कौशिक, मोर्चा अध्यक्ष सुरेश बघेल, रमेश, आईटी प्रमुख जतिन, नदीम सलंबा सोशल मीडिया प्रभारी सहित अन्य कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *