फिल्म निर्माता सतीश कौशिक के भाई व धर्मपत्नी ने किया गांव धनोंदा का दौरा

0

City24news@सुनील दीक्षित 

 कनीना | फिल्म इंडस्ट्री में महेंद्रगढ़ जिले के गांव  धनौंदा का नाम चमकाने वाले सतीश कौशिक की पत्नी राशि कौशिक ने गांव का दौरा किया | उन्होंने गांव के धार्मिक व सामाजिक स्थलों का निरीक्षण कर उनको संरक्षित करने तथा

 गांव का विकास शहर की तर्ज पर करने की बात कही | फिल्म निर्माता-निर्देशक सतीश कौशिक का बीते समय अकस्मात निधन हो गया था | महाशिवरात्रि के मौके पर  उनके भाई ब्रह्म दत्त कौशिक,अशोक कौशिक तथा उनकी धर्मपत्नी श्रीमती शशि कौशिक ने धनौंदा का दौरा कर बाबा दयाल आश्रम पर मत्था टेका वही श्रीकृष्णानंद धाम पर जाकर नमन किया | उसके बाद उन्होंने कुलदेवी शक्तिपीठ महासर माता के भी दर्शन किए | उन्होंने बताया सतीश कौशिक अपने गांव से लगाव रखते थे |

 श्रीमती शशि कौशिक ने बताया कि भविष्य में वे भी अपने गांव को याद रखेंगे तथा मान सम्मान के लिए प्रयास करते रहेंगे | ग्रामीणों ने कौशिक परिवार का स्वागत किया | इस अवसर पर रतन सिंह तंवर, राजेंद्र सिंह नंबरदार, वीरसिंह,घनश्याम सिंह,विजय कुमार, फतेहचंद दायमा, सुनील कुमार, ठाकुर जसवंत सिंह, पूर्ण सिंह तंवर, रवि शर्मा सहित अन्य ग्रामीण उपस्थित थे |

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *