पूर्व मंत्री करन दलाल ने टोल कंपनियों और भाजपा नेताओं पर साधा निशाना 

0

City24news@हेमलता

पलवल | कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और पूर्व मंत्री करन सिंह दलाल ने पलवल में कांग्रेस जिला कार्यालय पर प्रेसवार्ता को संबोधित करते हुए बढ़ी हुई टोल दरों को लेकर भाजपा पर हमला बोलते हुए कहा की अगर कांग्रेस की सरकार बनी तो न केवल इन टोल प्लाजाओं को उखाड़ फेंकने का काम करेंगे बल्कि इसमें शामिल भाजपा नेताओं और टोल कंपनियों के अधिकारीयों कर मुकदमा दर्ज कर इन्हे जेल भेजने का काम करेंगे। पूर्व मंत्री व कांग्रेस के वरिष्ठ नेता करन दलाल ने कहा की पहले भी जब हमने गदपुरी टोल को लेकर आंदोलन किया था तब टोल कंपनी और भाजपा नेताओं ने मासिक पास को घटाकर 315 रुपए से 220 रुपए किया था लेकिन एक बार फिर मासिक पास और टोल दरों को बढ़ाया जा रहा है जो गैर कानूनी है इसको लेकर उनका पहले भी पंजाब हरियाणा हाई कोर्ट में टोल कंपनी व संबंधित विभाग के आलाधिकारी और इसमें शामिल अन्य लोगों के खिलाफ केस चल रहा है और एक बार फिर वो इनके खिलाफ लड़ाई लड़ेंगे और जनता को इनकी मनमानी से निजात दिलाएंगे। उन्होंने कहा की भाजपा का जनहित से कोई लेना-देना नहीं है अवैध प्लॉटिंग, अवैध कॉलोनियां काटकर अपना जेब भरने में लगे हुए हैं। उन्होंने कहा की जब तक दिल्ली- आगरा हाईवे 6 लेन नहीं हो जाता तब तक टोल वसूलने का कोई हक़ नहीं है। उन्होंने कहा की जो टोल कम्पनी हैं वो भाजपा के चहेते लोगों की हैं। उन्होंने कहा की आज भी जनता को जाम से निजात नहीं मिल पाया। बल्लभगढ़ पुल का क्या हाल है वो किसी से छिपा नहीं है। बदरपुर टोल भी गैर क़ानूनी है उसकी समय सीमा पूरी हो चुकी है फिर भी वहां टोल वसूला जा रहा है और जनता जाम में फंसी रहती है। उन्होंने कहा की इस लूट में भाजपा के सांसद और मंत्री इसमें शामिल हैं जिनके नाम का खुलासा उस समय हो जायेगा। जब कांग्रेस की सरकार आएगी और हम इन्हे पकड़कर अंदर(जेलों) डालेंगे। उन्होंने कहा की टोल का यह मुद्दा चुनावों में सबसे बड़ा मुद्दा रहने वाला है और सरकार बनने पर इन सभी के खिलाफ क़ानूनी कार्यवाही की जाएगी। दलाल ने कहा जब परिवहन मंत्री नितिन गडकरी यह बयान दे रहें है की 60 किलोमीटर तक टोल नहीं लगाया जा सकता फिर हमारे इलाके से क्यों अवैध रूप से टोल वसूला जा रहा है। उन्होंने कहा की भाजपा के नेता चैन की नींद सोये हुए हैं पेट्रोल पम्प खोल रहें हैं, प्लाट काट रहें हैं अपने निजी स्कूल खोल रहें हैं उनका कहीं टोल टैक्स नहीं लगता फिर जनता पर क्यों लग रहा है। उन्होंने कहा की इस भाजपा की सरकार को लानत है जिस इलाके से उन्हें सबसे ज्यादा समर्थन मिला वहीँ की जनता को लूटा जा रहा है। प्रेस वार्ता के दौरान कांग्रेस नेता सुखबीर फौजी, राजेश्वर गर्ग, एसके शर्मा, युवा नेता ओमप्रकाश बघेल, महावीर तंवर, निखिल भारद्वाज सहित तमाम कांग्रेस कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *