महिला का अपहरण कर नशीला पदार्थ पिलाकर किया दुष्कर्म 

0

City24news@सचिन भारद्वाज

होडल | होडल शहर के सत्ती सरोवर से दो युवकों ने महिला का अपहरण कर नशीला पदार्थ पिलाकर किया दुष्कर्म। पुलिस ने पीड़ित महिला की शिकायत पर दो युवकों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू की। थाना प्रभारी उमर मोहमद ने बताया की अभी दोनो आरोपी फरार हैं जिनको जल्द से जल्द गिरफ्तार किया जाएगा ।

होडल  में महिला के साथ दुष्कर्म का मामला सामने आया है। विवाहिता अपने गांव से किसी कार्य के लिए होडल गई थी। होडल के सत्ती तालाब के पास से उसको  2 व्यक्ति अपहरण कर ले गए और रास्ते में उसको कोल्ड ड्रिंक में नशीला पदार्थ पिलाकर उसके साथ दुष्कर्म किया। होडल थाना पुलिस ने महिला की शिकायत पर 2 युवकों के खिलाफ दुष्कर्म व अन्य धाराओं सहित मामला दर्ज कर कार्यवाही शुरू कर दी है। होडल थाना प्रभारी उमर मोहम्मद में जानकारी देते हुए बताया की हसनपुर थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी महिला ने पुलिस को  शिकायत दी और शिकायत में महिला ने बताया की वह किसी निजी कार्य से होडल बाजार आई थी। लेकिन जब वह बाजार से सत्ती तालाब के पास पहुंची तो सतीश व जयबीर नामक दो व्यक्ति उसके पास आए और उसको रास्ते में रोक लिया और  उसका वहां से अपहरण कर ले गए। उसका आरोप है कि दोनों ने उसे कोल्ड ड्रिंक पिलाई, जिसमें कोई नशीला पदार्थ मिला दिया। इससे वह बेसुध हो गई। महिला ने बताया कि इसके बाद दोनों आरोपी उसे अन्य स्थान पर ले गए और वहां पर उसके साथ दुष्कर्म किया। उसको जब होश आया तो उसने इसका विरोध किया और  विरोध करने पर उसके साथ मारपीट भी की। पुलिस ने दोनों आरोपियों के खिलाफ अपहरण कर और  दुष्कर्म करने सहित अन्य धाराओं में मामला दर्ज कर लिया है लेकिन अभी दोनो आरोपी फरार हैं जिनको जल्द से जल्द गिरफ्तार किया जाएगा।

 महिला  लीगल एडवाइजर उर्मिला रावत ने बताया की उसको होडल थाना पुलिस ने इस मामले के बारे में सूचना दी और सूचना के बाद वह थाने में पहुंची और पीड़ित महिला से घटना के बारे में जानकारी ली और महिला के बयान दर्ज कराए गए।  महिला को अदालत में पेश करके बयान कराए गए और दोनो आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। उर्मिला रावत ने बताया की महिला को पूरी तरह से न्याय दिलाया जाएगा और आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *