स्वामी शिवानंद करेंगे धनोंदा आश्रम का संचालन 

0

City24news@सुनील दीक्षित 

कनीना | स्वामी कृष्णानंद के देहावसान के पांच माह बाद उनके आश्रम में स्वामी शिवानंद महाराज को गद्दीनशीन किया गया है | अब उनकी ओर से आश्रम का संचालन किया जाएगा | गद्दी पर विराजमान होने के बाद स्वामी शिवानंद ने कहा कि उन्हें कृष्णानंद महाराज के आश्रम को संभालने का मौका मिला है | उनकी ओर से आश्रम की विरासत को संभालकर कर रखने तथा जिम्मेवारियों का निर्वहन करने में कोई कसर नहीं छोड़ी जाएगी | समारोह में पहुंचे महाराज श्रद्धानंद, सर्पणानंद ने कहा कि श्रीकृष्णानंद आश्रम से  श्रद्धालुओं की अगाध आस्था जुडी हुई है | सामाजिक दायित्वों का भी निर्वहन आश्रम द्वारा किया जाता रहा है | इस अवसर पर किरण पारीक,चेतन पुरी,नागेश्वर, वेद प्रकाश, कैलाश दास, महावीर दास,डॉ. रमेश कुमार, उमेद जाखड़, अनिल यादव, कैलाश गोयल, पंकज हिंदू, विक्रम यादव, प्रदीप चौहान के अलावा प्रबुद्धजन उपस्थित थे |

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *