युवा दिलों की धड़कन हैं दिग्विजय सिंह चौटाला: उमेश भाटी

0

City24news@ब्यूरो

फरीदाबाद। आज दिल्ली फॉर्महाउस पर जननायक जनता पार्टी के  तिगांव विधानसभा के अध्यक्ष व प्रदेश प्रवक्ता श्री उमेश भाटी जी ने 

जननायक जनता पार्टी के प्रधान महासचिव, श्री दिग्विजय सिंह चौटाला जी को जन्मदिन की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएँ देने पहुंचे।  इस मौके पर उन्होंने श्री दिग्विजय सिंह चौटाला जी का बुके द्वारा स्वागत किया।  वहीँ श्री दिग्विजय सिंह चौटाला जी ने भी फरीदाबाद का हाल चाल जाना , इस मौके पर काफी संख्या में हरियाणा से जेजेपी कार्यकर्ताओं ने श्री दिग्विजय चौटाला जी को जन्मदिन की बधाई देने पहुंचे। इस अवसर पर श्री दिग्विजय सिंह चौटाला जी ने जन्मदिन पर  बधाई व आशीर्वाद देने वाले सभी शुभचिंतकों का आभार व्यक्त किया।  

इस मौके पर तिगांव विधानसभा के अध्यक्ष व प्रदेश प्रवक्ता श्री उमेश भाटी जी ने अपने सम्बोधन कहा की , युवा दिलों की धड़कन श्री दिग्विजय सिंह चौटाला जी के आज जन्मदिन को पूरा हरियाणा के कार्यकर्ता  अपने अपने तरीके से मन रहे  है। श्री उमेश भाटी जी ने कहा की  आज श्री दिग्विजय सिंह चौटाला जी से बातचीत में उन्होंने कार्यकर्ताओं के अंदर जोश भरते हुए कहा है की आप संघर्ष करो, मंजिल बहुत करीब है ।   श्री उमेश भाटी जी ने  कहा की आने वाला समय डिप्टी सीएम   श्री दुष्यंत चौटाला जी और श्री दिग्विजय सिंह चौटाला जी का है और यह दोनों हरियाणा के कोहिनूर काफी लम्बे समय तक हरियाणा राजनीति सक्रिय भूमिका निभा सकते है।  आज एक एक कार्यकर्ता जेजेपी पार्टी को आगे ले जाने का काम कर रहा है।  इस मौके पर श्री दिग्विजय सिंह चौटाला जी ने कई बुजुर्ग कार्यकर्ताओं का पैर चुकार आशीर्वाद भी लिया और आने वाले राजनितिक समीकरण को लेकर कार्यकर्ताओं से तैयार रहने को कहा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *