अटेली में जजपा कल खोलेगी लोकसभा चुनाव कार्यालय 

0

City24news@अशोक कौशिक 

नारनौल। लोकसभा चुनाव की तैयारियों के लिए मंडी अटेली में जननायक जनता पार्टी चुनाव कार्यालय खोलेगी। यह जानकारी देते हुए जजपा के जिला प्रवक्ता ने बताया कि 22 फरवरी को दोपहर 12 बजे मंडी अटेली में कनीना रोड पर गैस गोदाम के नजदीक यह कार्यालय खोला जाएगा, जिसका उद्घाटन पूर्व मंत्री हर्ष कुमार, चेयरमैन सुमित राणा, हज कमेटी हरियाणा के चेयरमैन मोहसिन चौधरी, व्यापार प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष सुरेश मित्तल, पंचायती राज प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष राकेश जाखड़ एवं युवा प्रदेश अध्यक्ष रविंद्र सांगवान करेंगे। कार्यक्रम की अध्यक्षता जिला प्रधान डा. मनीष शर्मा करेंगे। 

इस मौके पर राष्ट्रीय उपाध्यक्ष कंवर सिंह कलवाड़ी, राष्ट्रीय महासचिव एवं चेयरपर्सन कमलेश सैनी, प्रदेश उपाध्यक्ष अभिमन्यु राव, प्रदेश महासचिव एडवोकेट तेजप्रकाश यादव, महिला जिलाध्यक्ष सुविधा शास्त्री, युवा जिलाध्यक्ष युद्धवीर पालड़ी, हलका अध्यक्ष कुलदीप कलवाड़ी, बेदू रातां, कर्मबीर यादव, राजकुमार यादव एवं युवा हलका अध्यक्ष महीपाल गुर्जर आदि सहित पार्टी के समस्त पदाधिकारी, कार्यकर्ता एवं नेतागण मौजूद रहेंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *