कनीना कोर्ट में आयोजित राष्ट्रीय लोक अदालत में 98 केसों का किया निपटान
Oplus_131072
– 32 लाख की रिकवरी की गई
City24News/सुनील दीक्षित
कनीना | कनीना न्यायालय में शनिवार को राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन किया गया। जिसमें कुल 1388 केस रखे गए जिनमें दोनों पक्षों की सहमति से 98 का निपटारा किया गया और 3206907 रुपए की रिकवरी की गई | राष्ट्रीय लोक अदालत में न्यायालय के जेएमआईसी विशेष गर्ग ने बार सदस्यों की उपस्थिति में विवादों का निपटारा किया गया। बार एसोसिएशन कनीना के पूर्व प्रधान ओपी रामबास ने बताया कि बैंक रिकवरी के 103 के केसों में से 6 का निपटान किया गया जबकि 51 क्रिमिनल कंपाउंडेबल केस में से 48 का निपटारा किया गया | सर्वाधिक 506 केस चेक बाउंस के रखे गए जिनमें से पांच का निपटान किया गया | 400 अदर सिविल केस रखे गए जिनमें से 13 का निर्णय किया गया | 328 अन्य केस रखे गए जिनमें से 26 का निपटान किया गया | उन्होंने बताया कि दोनों पक्षों की सहमति से केस का निपटान करने से समय व आर्थिक रूप से बचत हुई है। इस मौके पर बार व बेंच के सदस्य उपस्थित थे |
