राज्य स्तरीय खेल महाकुम्भ में एसडी के 7 खिलाडी करेगें राज्य स्तर पर जिले का करेगें प्रतिनिधित्व

City24news/सुनील दीक्षित
कनीना |हरियाणा सरकार द्वारा आयोजित जिला स्तरीय खेल महाकुम्भ-2025 में एसडी वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय ककराला के 7 विद्यार्थियों को चयन हुआ है जो राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में महेंद्रगढ जिले का प्रतिनिधित्व करेेगें। विद्यालय के चेयरमैन जगदेव यादव ने बताया कि जिला स्तरीय बाॅक्सिंग प्रतियोगिता का आयोजन यादव धर्मशाला महेन्द्रगढ़ के प्रांगएा में हुआ था जिसमें एसडी खेल अकादमी कि छात्रा अमिशा, खुशी, मधुर, गरिमा, भीम, विवेक व भारत ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। जिनका विद्यालय पहुँचने पर स्वागत किया गया। विद्यालय के प्राचार्य ओमप्रकाश ने सभी खिलाडियों को सम्मानित किया। चेयरमैन जगदेव यादव ने राज्य स्तरीय खेलों के लिए चयनित खिलाड़ियों को सतत मेहनत के लिए प्रेरित किया। उन्होंने विद्यार्थियों से कहा कि पढ़ाई के साथ-साथ खेलकूद भी जरुरी है। खेलों से शरीर स्वस्थ रहता है तथा समूह में काम करने की क्ष्मता का विकास होता है। इस अवसर पर विद्यालय प्रबन्धन समिति सदस्य राजेन्द्र यादव, सीईओ आरएस यादव, उपप्राचार्य पूर्ण सिंह, खेल विंग विंग मुखिया सोनू सहित शिक्षक एवं विद्यार्थी उपस्थित थे।
कनीना-राज्य स्तरीय खेल प्रतियोगिता के चयनित एसडी स्कूल के विद्यार्थी।