अटेली विस चुनाव क्षेत्र से अंतिम दिन हुए 6 नामांकन, अब तक केवल 16 नामांकन पत्र हुए दाखिल

0

कांग्रेस पार्टी से अनिता यादव व निर्दलीय भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष पद से इस्तीफा देकर संतोष यादव ने भरा पर्चा
City24news/सुनील दीक्षित
कनीना
| आगामी 5 अक्टूबर को होने वाले हरियाणा विधान सभा चुनाव के लिए नामाकंन प्रक्रिया के अतिम दिन बृहस्पतिवार को 6 नामांकन पत्र दाखिल हुए। अब तक कुल 16 नामांकन पत्र दाखिल किये चुके हैं। रिटर्निंग अधिकारी एसडीएम अमित कुमार ने बताया कि अंतिम दिन कांग्रेस पार्टी से अनिता यादव व उनके कवरिंग केंडीडेट के रूप में सम्राट यादव, आम आदमी पार्टी से सुनील राव, निर्दलीय संतोष यादव, हेमंत शर्मा सीहमा व जोगेंद्र फौजी रामपुरा ने नामांकन पत्र दाखिल किया है। उन्होंने बताया कि 8 प्रत्याशियों की ओर से 10 नामांकन पत्र पहले दाखिल किए जा चुके थे। उन्होंने कहा कि शुक्रवार 13 सितंबर को आवेदनों की जांच की जाएगी। 16 सितंबर तक नाम वापस लिए जा सकेगें। अटेली हलके में 215 मतदान केंद्र बनाए गए हैं जहां 202154 मतदाता अपने मत का प्रयोग करेगें। इस हलके से राजकीय कन्या उच्च विद्यालय कनीना के बूथ नम्बर 56 को माॅडल बूथ तथा राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय कनीना के बूथ नम्बर 57 को पिंक,सखी बूथ बनाया जाएगा जहां की कमान महिला कर्मचारियों के हाथ रहेगी। अटेली हलके में 30 क्रिटीकल बूथों पर अतिरिक्त बल तैनात किया जायगा।
कांग्रेस पार्टी से अनिता यादव ने किया नामाकंन
ईधर नामांकन पत्र दाखिल करने के बाद कांग्रेस पार्टी प्रत्याशी अनिता यादव ने कहा कि पिछले दस वर्षों से अटेली विकास कार्यों में पिछड गया है। चै भूपेंद्र सिंह हुड्डा की सरकार के समय सीपीएस रहते हुए उनकी ओर से अनेकों विकास कार्य करवाए गए थे। जबकि भाजपा सरकार के दौरान कनीना-महेंद्रगढ सडक मार्ग की दुर्दशा रही है। इस रोड को बनवाने के लिए उन्होंने स्थानीय नागरिकों के साथ संघर्ष किया था। कांग्रेस की सरकार बनने पर अटेली हले का चंहुमुखी विकास करवाया जायेगा। अनिता यादव ने बाद में कनीना-महेंद्रगढ सडक मार्ग पर कार्यालय का भी उद्घाटन कर सभा को भी संबोधित किया। इस मौके पर डाॅ औमकार यादव, बार एसोसिएशन के पूर्व प्रधान ओपी यादव,हरीश गाहडा, कमलेश सैनी पूर्व चेयरमैन, सम्राट यादव,राजकुमार,वेदप्रकाश उपस्थित थे। माना जा रहा है कि अटेली हलके से महिला प्रत्याशियों में टक्कर रहने वाली है। भाजपा से केंद्रीय मंत्री राव इंद्रजीत सिंह की पुत्री आरती राव, कांग्रेस पार्टी से अनिता यादव व निर्दलीय चुनाव मैदान में उतरी संतोष यादव के मध्य मुकाबला माना जा रहा है।
भाजपा से इस्तीफा देकर कूदी चुनाव मैदान में
भाजपा की प्रदेश उपाध्यक्ष पद से इस्तीफा देकर चुनाव मैदान में आई पूर्व डिप्टी स्पीकर संतोष यादव ने कहा कि 2014 से 2019 तक के उनके कार्यकाल में अटेली हलके में अनेकों प्रोेजेक्ट पर कार्य हुआ। मुख्य सडक मार्ग बनाने के अलावा प्रत्येक में लिंक रोड का जाल बिछाया गया। नहरी आधारित पेयजल योजना क्रियान्वित की गई वहीं महिला महाविद्यालय, आनाज मंडीसब्जि मंडी, अस्पताल भवन सहित अनेकों विकास करवाए गए। उन्होंने कहा कि कार्यकर्ताओं के कहने पर उन्होंने नामांकन पत्र दाखिल किया है। मजबूती से चुनाव लडा जायेगा। जनता के आशीर्वाद से विजय मिलेगी। इस मौके पर अनिल यादव,सूबेदार मुनीलाल शर्मा, पूर्व चेयरमैन राजकुमार कनीननवाल,सतबीर जांगडा, मोहन सिंह उपस्थित थे।  

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *