5वीं इंडियन ओपन 23 एथलेटिक्स चैंपियनशिप

–हनुमकोंडा(तेलंगाना) में हरियाणा ने जीते 2 रजत पदक।
City24news/नरवीर यादव
फरीदाबाद | विकास भिवानी हरियाणा ने 1500 मीटर दौड़ में रजत पदक और आरती (फरीदाबाद)20 किलोमीटर रेस वाक इवेंट में रजत पदक जीतकर राष्ट्रीय स्तर पर हरियाणा राज्य का नाम रोशन किया।
दिलबाग सिंह अध्यक्ष एथलेटिक्स हरियाणा ने जानकारी देते हुए बताया कि एथलेटिक्स फैडरेशन ऑफ इंडिया के द्वारा 3 दिवसीय 5वीं इंडियन ओपन एथलेटिक्स चैंपियनशिप 23 साल आयु वर्ग महिला एवं पुरुष वर्ग में का 16 अक्तूबर से 18 अक्टूबर तक जे.एन. स्टेडियम हनुमकोंडा तेलंगाना में आयोजन किया जा रहा है।
प्रदीप मलिक महासचिव एथलेटिक्स हरियाणा ने कहा कि पुरुष 1500 मीटर दौड़ में प्रभजोत सिंह(पंजाब) 3 मिनट 47 सेकेंड 89 माइक्रोन का समय देकर स्वर्ण पदक और विकास भिवानी (हरियाणा) ने 3 मिनट 48 सेकेंड 75 माइक्रोन के साथ रजत पदक एवं आकाश भाटी(उत्तर प्रदेश)ने 3मिनट 49 सेकेंड और 96 माइक्रोन का समय देकर कांस्य पदक जीता।
सत्यवीर धनखड फरीदाबाद मीडिया प्रभारी खेल ने बताया कि महिला 20000 मीटर रेस वॉक इवेंट में महिमा चौधरी (राजस्थान) ने 1घंटा 39 मिनट 28 सेकेंड और 83 माइक्रोन का समय देकर स्वर्ण पदक विजेता बनी।
आरती फरीदाबाद (हरियाणा) 1 घंटा 39 मिनट 55 सेकेंड और 93 माइक्रोन के समय के साथ रजत पदक और
कोमल पाल (मध्य प्रदेश) ने 1 घंटा 43 मिनट 17 सेकेंड और 12 माइक्रोन के समय के साथ कांस्य पदक जीतकर सभी पदक विजेता खिलाड़ियों ने अपने अपने राज्यों का नाम रोशन किया।