36 सड़कों की रिपेयर पर खर्च होंगे 49 करोड़ 56 लाख

0

City24news@अशोक कौशिक 

नारनौल। हरियाणा के उप मुख्यमंत्री दुष्यंत सिंह चौटाला के पीडब्ल्यूडी महकमा से एक बार फिर जिलावासियों के लिए अच्छी खबर सामने आई है। दो दिन पहले नांगल चौधरी हलका से जुड़ी सड़कों की स्पेशल रिपेयर के लिए पैसा मंजूर किया था। ऐसे में जिला से जुड़ी अन्य तीनों विधानसभा से भी जजपा कार्यकर्ता व अन्य ग्रामीण सवाल उठाने लगे थे। अब उनके सवालों पर भी विराम लग गया है।

जानकारी अनुसार पीडब्ल्यूडी विभाग ने नारनौल हलका की छह सड़कों के लिए 6 करोड़ 97 लाख 75 हजार, अटेली हलका की 19 सड़कों के लिए 26 करोड़ 6 लाख और महेंद्रगढ़ हलका की 11 सड़कों के लिए 16 करोड़ 52 लाख 59 हजार की राशि की प्रशासनिक स्वीकृति दे दी है। इस तरह तीनों हलकों की 36 सड़कों के सुधारीकरण पर कुल 49 करोड़ 56 लाख 34 हजार की राशि खर्च होगी। उन्होंने बताया कि प्रदेश की गठबंधन सरकार जिला ही नहीं प्रदेशभर में विकास कार्य करवाने में कोई कोर कसर नहीं छोड़ रही। हर आमजन से जुड़ी समस्या को गंभीरता से हल करने के लिए प्रयासरत है।

नारनौल विधानसभा की यह छह सड़क होगी रिपयेर

-गांव मित्रपुरा से गुवानी वाया सलूनी रोड की रिपेयर के लिए 52.14 लाख खर्च होंगे।

-गांव नीरपुर से सुराना रोड तक सड़क मरम्मत पर 59.33 लाख खर्च किए जाएंगे।

-नारनौल-महेंद्रगढ़-दादरी सड़क मार्ग से रामपुरा तक सड़क पर 56.81 लाख की राशि खर्च की जाएगी।

-रेवाड़ी-नारनौल रोड से सुराना-छापड़ा सलीमपुर रोड के लिए 139.01 लाख की राशि मंजूर की गई है।

-नारनौल-महेंद्रगढ़ रोड से शेखपुरा-नूनी अव्वल रोड के लिए 39.23 लाख की राशि खर्च की जाएगी।

-एनएच-11 (नीरपुर) मंढाणा से खानपुर होते हुए एनएच-148बी तक सड़क रिपेयर पर 351.23 लाख की राशि खर्च की जाएगी।

अटेली विधानसभा की इन 19 सड़कों को किया जाएगा चकाचक

-गांव ककराला से मंदौला वाया इसराना की ढाणी, रामबास, ढाणा व मानपुरा सड़क को ठीक किया जाएगा। इसके लिए 539.38 लाख की राशि खर्च की जाएगी।

-गढ़ीरूथल से मुंडिया खेड़ा सड़क की रिपेयर के लिजए 244.56 लाख की राशि खर्च होगी।

-कनीना-अटेली रोड से चेलावास तक सड़क को ठीक करने के लिए 23.74 लाख राशि मंजूर की गई है।

-नारनौल-रेवाड़ी रोड से गणियार गांव तक सड़क की रिपेयरिंग के लिए 67.91 लाख की राशि खर्च होगी।

-नारनौल-रेवाड़ी रोड से बेगपुर गांव की सड़क के लिए 29.33 लाख राशि मंजूर हुई है।

-रेवाड़ी-कनीना रोड से गांव भड़फ तक के लिए 98.62 लाख मंजूर किए गए है।

-गांव रामबास से रामबास की ढाणी की सड़क के लिए 102.10 लाख की मंजूरी मिली है।

-बवाना से खेड़ी वाया जोगियान की ढाणी तक सड़क रिपेयर पर 300.89 लाख मंजूर हुए है।

-सिलारपुर से मोहम्मदपुर तक सड़क रिपेयर के लिए 70.19 लाख की राशि खर्च होगी।

-सिहमा से सागरपुर की सड़क के लिए 111.58 लाख की राशि मंजूर हुई है।

-रामपुरा लिंक से नावदी तक सड़क पर 35.20 लाख खर्च किए जाएंगे।

-तिगरा से सागरपुर सड़क के लिए 106.94 लाख की राशि मंजूर हुई है।

-कनीना-महेंद्रगढ़ रोड से गांव कैमला तक सड़क ठीक करने के लिए 43.56 लाख खर्च होंगे।

-कनीना-अटेली रोड से गोमला-गोमली सड़क के लिए 81.99 लाख की राशि खर्च होगी।

-अटेली-खेड़ी रोड से राजपुरा गांव तक सड़क पर 60.57 लाख खर्च होंगे।

-कनीना-महेंद्रगढ़ रोड से बागोत वाया गाहड़ा-सिहोर तक सड़क पर 67.55 लाख खर्च होंगे।

-पाथेड़ा से धनुंदा रोड तक 104.42 लाख की राशि खर्च होगी।

-नारनौल-रेवाड़ी मार्ग से गिरधरपुर गांव तक सड़क मरम्मत पर 328.15 लाख की राशि खर्च होगी।

-खोड़ से भोड़ी वाया तिगरा तक सड़क पर 189.32 लाख की राशि मंजूर की गई है।

महेंद्रगढ़ विधानसभा की यह 11 सड़क होगी रिपेयर

-कादमा-खुड़ाना रोड लिंक से गढ़ी तक सड़क रिपेयर के लिए 206.51 लाख मंजूर किए गए है।

-नाथूवाला मौहल्ला से चामधेड़ा रोड तक सड़क को ठीक करने के लिए 67.79 लाख की मंजूरी मिली है।

-एनएनएमडी रोड से गांव जाट तक सड़क को ठीक करने के लिए 11.19 लाख मंजूर हुए है।

-महेंद्रगढ़-दादरी रोड से ढाणी आकोदा तक सड़क मरम्मत के लिए 5.34 लाख राशि खर्च होगी।

-महेंद्रगढ़-दादरी रोड से महेंद्रगढ़ मण्डी तक सड़क पर 25.32 लाख खर्च किए जाएंगे।

-श्यामपुरा से सोहड़ी तक सड़क रिपेयरिंग के लिए 333.44 लाख की राशि खर्च होगी।

-जड़वा से बासड़ी गांव तक सड़क पर 178.58 लाख की राश खर्च होगी।

-बास से उड़िका (राजस्थान बॉर्डर) तक सड़क पर 107.38 लाख खर्च होंगे।

-नांगल माला से ढाणी मन्दरोली रोड की सड़क को ठीक करने के लिए 90.82 लाख की मंजूरी मिली है।

-आकोदा से खुड़ाना विद लिंक से ढाणी श्यामीयान तक सड़क पर 180.34 लाख की राशि मंजूर की गई है।

-जाटवास से दुलोठ रोड के लिए 445.88 लाख की राशि मंजूर की गई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *