कनीना में 14 वार्डों के लिए 41 पार्षद व 7 चेयरपर्सन उम्मीद्वार दिनरात कर रहे चुनाव प्रचार

Oplus_0
2 मार्च को होगा मतदान
City24news/सुनील दीक्षित
कनीना । आगामी 2 मार्च को होने वाले कनीना नगरपालिका चुनाव को लेकर प्रत्याशियों द्वारा दिनरात एक कर चुनाव प्रचार किया जा रहा है। मतदाताओं द्वारा जो समस्याएं रखी जा रही हैं उनके समाधान का आश्वासन दिया जा रहा है। कनीना में कुल 10413 मतदाता हैं, जिनमें 5376 पुरूष व 5037 महिलाएं शामिल हैं। जो 14 वार्डों में विभाजित हैं। जिनके लिए 14 मतदान केंद्र बनाए गए हैं।
चुनाव मैदान में 7 महिला प्रत्याशी चेयरमैन पद व 41 प्रत्याशी वार्ड मेम्बर के रूप में डटे हुए हैं जो जनसंपर्क अभियान में जुटे हुए हैं। चेयरमैन पद के चुनाव में पूर्व नपा चेयरमैन मा दलीप सिंह व राजेंद्र सिंह लोढा की पुत्र वधु उम्मीद्वार हैं। राजेंद्र सिंह लोढा वार्ड 14 से पार्षद पद के प्रत्याशी हैं वहीं मा दलीप सिंह के पुत्र दीपक चोधरी भी पार्षद पद के प्रत्याशी हैं। चेयरमैन के लिए सुमन देवी, रिंपी कुमारी, सरिता सिंह, कुसुमलता, संतोष देवी, सबिता देवी व सुमन सहित सात महिला उम्मीद्वारों में मुकाबला माना जा रहा है। इसी प्रकार 14 वार्डों के मुकाबले 41 प्रत्याशी चुनाव मैदान में हैं। जिनकी ओर से चुनाव प्रचार किया जा रहा है।
चुुनाव अधिकारी एसडीएम डाॅ जितेंद्र सिंह अहलावत ने बताया कि शांतिपूर्वक चुनाव के लिए सभी बंदोबस्त पूरे कर लिए गए हैं। दो मार्च को ईवीएम से मतदान कराया जायेगा। 12 मार्च को सुबह आठ बजे से कडी सुरक्षा के बीच राजकीय माॅडल संस्कृति वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय कनीना में मतगणना की जायेगी।