38वीं हरियाणा राज्य जूनियर एथलेटिक्स चैंपियनशिप का करनाल में हुआ सफल आयोजन।

City24news/नरवीर यादव
करनाल | स्टेट जूनियर एथलेटिक्स चैंपियनशिप के समापन समारोह पर मुख्य अतिथि दिलबाग सिंह अध्यक्ष एथलेटिक्स हरियाणा के द्वारा पदक विजेता खिलाड़ियों को पदक प्रदान किए गए।
विर्क अस्पताल करनाल के फाउंडर चेयरमैन डाक्टर बलवीर सिंह विर्क और टाटा टिस्कान कम्पनी मैनेजर मनीष गुप्ता ने चैंपियनशिप में योगदान दिया।
प्रदीप मलिक महासचिव एथलेटिक्स ने बताया कि 18 साल लड़की हैप्टाथलान में सीमा भिवानी ने पहला, मुस्कान फतेहाबाद ने दूसरा और पायल हिसार ने तीसरा,20 साल लडका पोलवाल्ट में परवीन भिवानी ने पहला,शिवम भिवानी ने दूसरा और हिमांशु भिवानी ने तीसरा स्थान,18 साल लडका हैप्टाथलान में अभिषेक फतेहाबाद ने प्रथम,विनय पानीपत ने द्वितीय और विनय प्रताप भिवानी ने तृतीय स्थान,800 मीटर 20 साल लडका में देवेंद्र महेंद्रगढ़ ने प्रथम, कृष्ण झज्जर ने द्वितीय और मोहित पानीपत ने तृतीय स्थान,18 साल लडका डिस्कस थ्रो में ओशिन हिसार ने पहला, मन्नत पानीपत ने दूसरा और मनिंदर कौर पंचकूला ने तीसरा स्थान,800 मीटर 20 लड़की वर्ग में गीतीका दहिया गुरुग्राम ने पहला, प्रगति चरखी दादरी ने दूसरा और छोटी देवी हिसार ने तीसरा स्थान,20 साल लड़की हैप्टाथलान में प्रिया हिसार ने पहला, खुशी हिसार ने दूसरा और आरती झज्जर ने तीसरा स्थान प्राप्त किया और 20 साल लडका डैक्थलान में मंयक कुमार भिवानी ने पहला,जंगपाल सिंह रेवाड़ी ने दूसरा और साहिल यादव रेवाड़ी ने तीसरा स्थान, ट्रिपल जंप 20 साल लड़की में तमन्ना फतेहाबाद ने प्रथम, शशि भिवानी ने द्वितीय और प्रतिभा झज्जर ने तृतीय स्थान और लडका वर्ग में मोहर सिंह सोनीपत ने स्वर्ण,मान सिंह भड़ाना फरीदाबाद ने रजत और आयुष्मान भिवानी ने कांस्य पदक,3000 मीटर रेस वाक इवेंट 18 साल लड़की में योगिता हिसार ने पहला, रितिका झज्जर ने दूसरा और पूजा झज्जर ने तीसरा स्थान,20 साल लडका 3000 मीटर दौड़ में अमन कुमार झज्जर ने पहला,भीम मान चरखी दादरी ने दूसरा और गौरव पांचाल पलवल ने तीसरा स्थान और लडकी वर्ग में तनीषा रोहतक ने स्वर्ण,मोनी पानीपत ने रजत और गायत्री सिरसा ने कांस्य पदक जीता।
18 साल लडका 5 किलोमीटर रेस वाक में साहिल अटकान ने पहला,मंयक गुरुग्राम ने दूसरा और ध्रुव झज्जर ने तीसरा स्थान,20 साल लडका रेस वाक में सचिन जींद ने पहला,हरिकेश हिसार ने दूसरा और नितिश हिसार ने तीसरा स्थान और लडकी वर्ग में पायल जींद ने पहला,महक झज्जर ने दूसरा स्थान और आरती रोहतक ने तीसरा स्थान,20 साल लडका डिस्कस थ्रो में उज्जवल चौधरी हिसार ने पहला,रितिक रोहतक ने दूसरा और अमन चौहान पलवल ने तीसरा स्थान और लडकी वर्ग रिद्धि हिसार ने पहला,मुनेश भिवानी ने दूसरा और महक जींद ने तीसरा स्थान प्राप्त कर अपने अपने जिले से प्रतिनिधित्व कर पदक जीतने का काम किया।
सत्यवीर धनखड फरीदाबाद मीडिया प्रभारी खेल ने जानकारी देते हुए बताया कि 20 साल लडका 15 मीटर दौड़ में दीपेन्द्र महेंद्रगढ़ ने पहला, कृष्ण झज्जर ने दूसरा और सारांश रोहतक ने तीसरा स्थान और लडकी वर्ग में प्रगति चरखी दादरी ने पहला, छोटी देवी हिसार ने दूसरा और विपिल हिसार ने तीसरा स्थान प्राप्त किया।
16 साल लडका हर्डल इवेंट में सचिता देवी फतेहाबाद ने प्रथम, हिमांशी झज्जर ने द्वितीय और अमीषा महेंद्रगढ़ ने तृतीय स्थान और लडका वर्ग में सक्षम झज्जर ने प्रथम, लक्ष्य झज्जर ने द्वितीय और शिवम हिसार ने तृतीय स्थान,16 साल लडकी हाई जंप में गुंजन भिवानी ने पहला,अनु हिसार ने दूसरा और रत्नबाला हिसार ने तीसरा स्थान प्राप्त कर अपने अपने जिलों के नाम रोशन किए।
एथलेटिक्स फैडरेशन ऑफ इंडिया ग्रीवेंस कमेटी सदस्य राजकुमार मिटान,एथलेटिक्स हरियाणा डायरेक्टर नरेन्द्र मोर,वरिष्ठ संयुक्त सचिव कुलदीप अहलावत, उपाध्यक्ष जितेंद्र बांगर, मुख्य चयनकर्ता यशपाल चोपड़ा, विकास गहलावत सदस्य और सतीश पंघाल एवं रिषि एथलेटिक्स कोच करनाल ने सभी पदक विजेता खिलाड़ियों को पदक विजेता बनने की शुभकामनाएं प्रदान करते हुए भविष्य में और भी अच्छा खेल प्रदर्शन करने का आशीर्वाद प्रदान किया।