27th हरियाणा स्टेट गेम्स हरियाणा ओलंपिक में खिलाड़ी दम लगाकर जीत रहे हैं पदक।

0

City24news/नरवीर यादव
गुरुग्राम
| पदक विजेता खिलाड़ियों को माननीय रवि यादव आई आर एस डिप्टी कमिश्नर इंकम टैक्स गुरुग्राम,
रोहित पुंडीर हरियाणा
ओलंपिक संघ एक्जीक्युटिव मेंबर,
महेश चौहान जी भारतीय हैंडबॉल महासंघ अध्यक्ष द्वारा मैडल स्मृति चिन्ह प्रदान किए गए।

हरियाणा ओलंपिक गेम्स दो से आठ नवंबर तक ताऊ देवी लाल स्टेडियम गुरुग्राम में आयोजित किए जा रहे हैं।

एथलेटिक्स हरियाण अध्यक्ष दिलबाग सिंह ने बताया की हरियाणा स्टेट गेम्स के ट्रैक एंड फील्ड एथलेटिक्स इवेंट 4 से 6 नवंबर तक ताऊ देवीलाल खेल परिसर गुड़गांव में आयोजित किया जा रहे हैं।

एथलेटिक्स हरियाणा महासचिव प्रदीप मालिक के द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार लड़का वर्ग में 10000 मीटर रेस वॉक में हरदीप भिवानी ने पहला साहिल अटकन करनाल ने दूसरा और संदीप भिवानी ने तीसरा पदक जीता

लड़की वर्ग में 10000 मीटर रेस वॉक में कोमल रेवाड़ी ने पहला मोनिका झज्जर ने दूसरा और रचना नारनौल ने तीसरा पदक प्राप्त किया

लड़का वर्ग शॉर्टपुट में हार्दिक सिंह अंबाला ने पहला रोहित अंतिल सोनीपत ने दूसरा और अंशदीप रावत ने तीसरा पदक प्राप्त किया

लड़की वर्ग में लोग जंप में परीक्षा फरीदाबाद ने पहला भूमिका भिवानी ने दूसरा और गगनदीद कौर ने तीसरा स्थान प्राप्त किया

लड़का वर्ग में हैमर थ्रो में शुभम सोनीपत ने पहला गौरव सोनीपत ने दूसरा और चंद हुड्डा ने तीसरा पदक प्राप्त किया

सत्यवीर धनखड मीडिया प्रभारी ने जानकारी देते हुए बताया कि 10 किलोमीटर दौड में विनय स्वर्णपदक,अवकाश रजत पदक और रोहित सोनीपत ने कांस्य पदक,प्रतीक मान सोनीपत ने पहला, अनिल कुमार करनाल ने दूसरा और वैभव अम्बाला ने तीसरा स्थान, 10000 मीटर दौड में अंजलि कुरुक्षेत्र ने पहला,कविता हिसार ने दूसरा और अराधना अम्बाला ने तीसरा, 400 मीटर दौड लडकी में अंजलि चरखी दादरी ने पहला, दृष्टि कुरुक्षेत्र ने दूसरा और मनीषा हिसार ने तीसरा स्थान प्राप्त कर जिले का नाम रोशन किया।

हरियाणा ओलंपिक संघ के अध्यक्ष कैप्टन जसविंदर मीनू बेनीवाल, एथलेटिक्स फेडरेशन ऑफ इंडिया ग्रीवेंस कमेटी सदस्य राजकुमार मिटान, एथलेटिक्स हरियाणा वरिष्ठ संयुक्त सचिव कुलदीप अहलावत, वरिष्ठ उपाध्यक्ष जितेंद्र बांगड़, मुख्य चयन करता यशपाल चोपड़ा, कोषाध्यक्ष जसवंत सिवाच, सदस्य विकास गहलावत, और सतीश पंघाल एथलेटिक्स कोच करनाल ने सभी पदक विजेता खिलाड़ियों को अपना आशीर्वाद प्रदान किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *