एसडी विद्यालय के 252 विद्यार्थी राज्य स्तरीय खेलों में करेगें जिले का प्रतिनिधित्व

0

Oplus_0

हाल में हुई जिला स्तरीय प्रतियोगतिा में दिखाया था जलवा
City24news/सुनील दीक्षित
कनीना
| एसडी वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय ककराला के 252 विद्यार्थियों का विभिन्न प्रकार के राज्य स्तरीय खेलों के लिए चयन हुआ है। ये विद्यार्थी प्रदेश स्तरीय खेल प्रतियोगिता में महेंद्रगढ जिले का प्रतिनिधित्व करेगें। विद्यालय के चेयरमैन जगदेव यादव ने बताया कि चयनित लड़कों की बाॅक्सिंग प्रतियोगिता में 14 आयुवर्ग के 7 खिलाडी,17 के 6 खिलाड़ी व 19 के 3 विद्यार्थियों का चयन हुआ है। इसी प्रकार लडकियों की 17 आयुवर्ग में 5 तथा 19 में 5,  हाॅकी में 14 आयुवर्ग के लड़कों व लड़कियों की 14,17 व 19 आयुवर्ग की टीम शामिल है।
फुटबाल में लड़कों की 14,17 आयुवर्ग की टीम व लड़कियों में 14 की टीम व 17 आयुवर्ग की टीम में 8 लड़कियो का चयन हुआ है। जूड़ो में लडकों की 19 आयुवर्ग के 2, कुश्ती के लिए लड़कों में 11 आयुवर्ग के 4, 14 के 2, 17 के 4, 19 के 5 लडकों का चयन हुआ।
14 आयुवर्ग की लडकियों में 7,17 में 4 व 19 की 5 लड़कियों का चयन हुआ। लडकियों की एथलैटिक्स में 14 व 17 आयुवर्ग की रिले रेस में 4, 14 व 17 आयुवर्ग की दौड में 100 व 200 मी0 में भावी व अदिति आर्य का चयन हुआ। लड़को के 17 आयुवर्ग की 200 मीटर प्रतियोगिता में विपिन , 17 व 19 आयुवर्ग के वेटलिफ्ंिटग में 8 लड़कों व 17, 19 वेटलिफ्ंिटग में 10 लड़कियों का चयन हुआ। कबड्डी में 5 खिलाड़ियों का चयन हुआ। 11 आयुवर्ग की करमबोर्ड प्रतियोगिता में 2 लडकों का चयन हुआ। क्रिकेट में 19 आयुवर्ग की लडकियों की टीम तथा 17 आयुवर्ग में 4 लड़को का चयन हुआ है। चेयरमैन जगदेव यादव ने राज्य स्तरीय खेलों के लिए चयनित खिलाड़ियों को सतत मेहनत के लिए प्रेरित किया है। उन्होंने कहा कि खेल जीवन में तन और मन को स्वस्थ रखते हैं। शारिरीक विकास के साथ मानसिक विकास में सहायक होते है। इस अवसर पर प्राचार्य ओमप्रकाश, वरिष्ठ सदस्य राजेन्द्र यादव, सीईओ आरएस यादव, उपप्राचार्य पूर्ण सिंह, शैक्षणिक विभाग के मुखिया सुनील यादव, ईश्वर सिंह, जोगेन्द्र, इन्दुगैरा, खेल प्रमुख सोनू कोच, प्रदीप कोच,दीपक कोच, आशीष कोच, मनीषा कोच,रत्न सिहं सहित विद्यार्थी उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *