23 वर्षीय महिला हुई लापता
City24news/सुनील दीक्षित
कनीना | कनीना सदर थाना अंतर्गत एक गांव से 23 वर्षीय महिला अकस्मात लापता हो गई। इस बारे में नरेंद्र कुमार ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि उसकी पत्नी 14 अगस्त को दोपहर के समय से लापता हो गई। उन्होंने अपने स्तर खोजबीन की जिसमें रोहित उर्फ मोनू चिमनपुरा पर शक जताया है। उस पर महिला को छुपाकर रखने का आरोप लगाया है। पुलिस ने केस दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है।