Month: March 2024

गोस्वामी गणेश दत्त सनातन धर्म कॉलेज में पांच दिवसीय फैकेल्टी डेवलपमेंट प्रोग्राम शुरू किया गया

City24news/ज्योति खंडेलवाल पलवल।  कार्यक्रम में हिंदी, अंग्रेजी, कंप्यूटर,वाणिज्य, वनस्पति विज्ञान, प्राणी विज्ञान व गणित के प्राध्यापकों ने हिस्सा लिया। कार्यक्रम...

सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र दूधौला में आशा कार्यकर्ताओं व स्टाफ नर्सों को प्रशिक्षण दिया

City24news/ज्योति खंडेलवाल पलवल।  डिप्टी सिविल सर्जन एवं नोडल अधिकारी डॉ.रामेश्वरी के नेतृत्व में आयोजित कार्यशाला की अध्यक्षता एसएमओ डॉ.संतोष ने...

अधिकारी-कर्मचारी चुनाव प्रचार से बनाकर रखें दूरी:जिला निर्वाचन अधिकारी विक्रम सिंह

टीमवर्क व तालमेल बनाकर करना होगा लोकसभा आम चुनाव से संबंधित कार्य city24news/फरीदाबाद ब्यूरो फरीदाबाद| 28 मार्च। उपायुक्त एवं जिला निर्वाचन...

नरेश शर्मा ने भाजपा में शामिल होने का किया खंडन\

City24news@ब्यूरो फरीदाबाद |बीते कल फरीदाबाद में कई आम आदमी पार्टी कार्यकर्ताओं ने भाजपा का दामन थामा, लेकिन भाजपा द्वारा प्रदेश प्रवक्ता नरेश शर्मा की भाजपा में शामिल होने की एक झूठी अफवाह फैलाई गई। नरेश शर्मा ने आज प्रेस वार्ता कर कहा कि वह दो दिन से शहर में मौजूद नहीं थे और उसके बावजूद भाजपा ने कल प्रेस वार्ता में नरेश शर्मा को भाजपा में शामिल होने का नाम घोषित किया, लेकिन उन्होंने कहा कि उन्होंने किसी भी तरह की भाजपा के नेताओं से कोई वार्ता नहीं हुई और ना ही किसी तरह का आश्वासन उनके द्वारा दिया गया। फिर भी भाजपा द्वारा एक षड्यंत्र के तहत उनकी छवि को खराब करने की कोशिश की गई। प्रदेश प्रवक्ता नरेश शर्मा ने अपने बयान में कहा कि वह क्षेत्र की समस्याओं को हमेशा उठते रहते हैं, चाहे वह टीवी के माध्यम से वह सोशल मीडिया के माध्यम से उन्होंने जो अभियान टोल फ्री, फरीदाबाद मंझावली पुल का मुद्दा, स्टेडियम का मुद्दा फरीदाबाद से गुडग़ांव मेट्रो का मुद्दा, इन सबके लिए वह फरीदाबाद की जनता को धोखा नहीं दे सकते, क्योंकि वह फरीदाबाद की जनता को बहुत प्यार करते हैं और फरीदाबाद की जनता को धोखा नहीं दे सकते क्योंकि विपक्ष में रहकर इन सभी सवालों के जवाब वह भाजपा से पूछते रहे हैं और आगे भी पूछते रहेंगे। उन्होंने कहा कि फरीदाबाद की जो अहम मुद्दे हैं स्वास्थ्य शिक्षा रोजगार उसके लिए वह आवाज उठाते रहेंगे और जल्द से जल्द इन समस्याओं का निपटारा करने के लिए तत्पर अपनी आवाज हर माध्यम से उठाते रहेंगे। इस मौके पर आम आदमी पार्टी के जिला अध्यक्ष हरेंद्र भाटी नरेश शर्मा, प्रदेश प्रवक्ता, सचिन चौधरी, चंद्रपाल चौधरी, जीत सिंह, सत्येंद्र शर्मा, राम गौर व देवराज गौड अन्य कार्यकर्ता मौजूद रहे।

कैबिनेट मंत्री का स्वागत करने पहुंचा लघु उद्योग भारती

City24news@ब्यूरो फरीदाबाद | प्रदेश के मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह के नेतृत्व वाली सरकार में कैबिनेट मंत्री बनने के बाद उद्योग,श्रम...

उद्यमियों का देश के विकास में अहम योगदान : राज्यपाल बंडारू दत्तात्रेय

- कहा, फरीदाबाद इंडस्ट्रीज को भारत के साथ साथ विश्व में पहचान बनाने के लिए सब उद्यमी बनें भागीदार - All India...

मोहना रोड के दुकानदारों ने जॉइंट कमिश्नर को दिया ज्ञापन

City24news@ब्यूरो बल्लभगढ़।  शहर के बीचों-बीच गुप्ता होटल चौक पर खाली प्लॉट में नगर निगम ने कूड़े के ढेर का खत्ता बना दिया है। इस प्लॉट में पडे कूढे के ढेर में बुधवार सुबह किसी आग लगा दी। जिस वजह से वहां पर धुआं फैल गया। इस बारे में फायर बिग्रेड को सूचना दी गई। फायर बिग्रेड ने आग को बुझाया। उधर, दुकानदारों ने इस संबंध में नगर निगम के जॉइंट कमिश्नर को ज्ञापन भी दिया। कूड़े के ढेर की परेशानी को लेकर नगर निगम जॉइंट कमिश्नर को व्यापारी संगठन मोहना रोड के प्रधान प्रदीप गुप्ता] पूर्व प्रधान केसी गुप्ता, बृजमोहन गर्ग, सदस्य गुड्डू ,दीपू ,पंडित किशोरी व अन्य ने ज्ञापन दिया। प्रदीप गुप्ता ने बताया कि गाड़ी व रिक्शा वाले घरों और गलियों में से कूड़ा इकट्ठा करके गुप्ता चौक स्थित प्लॉट में डालते हैं। कूड़ा ज्यादा इकट्ठा होने पर यहां पर बदबू होने लगती है। जिस वजह से दुकानदारों को दिक्कत होती है। उनका कहना है कि मार्केट के लोगों द्वारा अधिकारियों से बार बार शिकायत करने पर सप्ताह में एक बार डंपर में कूड़े को भरकर ले जाते हैं। उसके बाद फिर से रिक्शा वाले प्लॉट को भर देते हैं। आरोप है कि कई बार कई शरारती तत्व कूड़े के ढ़ेर में आग लगा देते हैं। जिससे कि दो-तीन दिन तक कूड़े के ढ़ेर में लगी आग से धुआं उठता रहता है। बदबू और धुआं से दुकानदारों व गलियों में रहने वाले लोगों को और आने-जाने वालों को परेशानी होती है। पिछले दिनों बारिश होने की वजह से कूड़े में बहुत ज्यादा बदबू भी हो गई थी।

पंचम श्री श्याम फाल्गुन महोत्सव का आयोजन 30 मार्च को

City24news@ब्यूरो बल्लभगढ़। श्री लखदातार सेवा ट्रस्ट बल्लभगढ़ की ओर से 30 मार्च को पंचम श्री श्याम फाल्गुन महोत्सव-2024 का आयोजन किया जाएगा। ट्रस्ट के चेयरमैन श्याम सुंदर गोयल ने बताया श्याम भैया, श्याम हवेली ग्वालियर व राहुल शर्मा  श्री दरबार के सानिध्य में शनिवार 30 मार्च 2024 को पंचम श्री श्याम फाल्गुन महोत्सव दीप फार्म, नैशनल हाइवे सीकरी में आयोजित होगा। शनिवार सुबह 8 बजे श्री सालासर बालाजी एवं श्री खाटू श्याम मंदिर कैली धाम से उत्सव स्थल दीप फार्म तक डीजे., ढोल बाजों व बाबा के रथ के साथ निशान यात्रा निकाली जाएगी।...

शहर थाना पुलिस ने वर्ष 2020 के गोकशी मामले में फरार चल रहे भगोड़ा अपराधी पर कसा शिकंजा

City24news/ज्योति खंडेलवाल पलवल|| पुलिस प्रवक्ता कार्यालय से प्राप्त जानकारी के अनुसार एसपी पलवल डॉक्टर अंशु सिंगला के कुशल नेतृत्व में...

प्रवेश मार्ग बनाने की मांग को लेकर सेहलंग-बागोत के ग्रामीणों का धरना जारी

City24news@सुनील दीक्षित  कनीना | राष्ट्रीय राजमार्ग 152डी पर सेहलंग-बाघोत के बीच वाहनों के प्रवेश मार्ग बनाने की मांग को लेकर...