Month: February 2024

गांव जटौली में सात दिवसीय वेद प्रचार सप्ताह एवं वेद कथा का आयोजन किया जाएगा 

City24news@ऋषि भारद्वाज होडल | आर्य समाज जटौली के तत्वाधान में दिनांक 19-02-2024 से सात दिवसीय वेद प्रचार सप्ताह एवं वेद...

छात्रा कविता और छात्र देव बने बेस्ट एथलीट

City24news@ब्यूरो बल्लभगढ़| तिगांव स्थित शहीद स्मारक गवर्नमेंट पीजी कॉलेज के 39 वें दो दिवसीय वार्षिक खेलकूद प्रतियोगिता का गुरुवार को विधिवत रूप से समापन हो गया। इस प्रतियोगिता में छात्रा कविता और छात्र देव को बेस्ट एथलीट चुना गया। प्रतियोगिता के  विजेता प्रतिभागियों को पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया। इस प्रतियोगिता में मुख्य अतिथि के रूप में जिला उच्चतर शिक्षा अधिकारी एवं गवर्नमेंट कॉलेज नचौली की प्रिंसिपल डॉ़ सुनिधि ने भाग लिया। उन्होंने सभी प्रतिभागियों और विजेताओं को बधाई देते हुए खेलों के सफल संचालन की बधाई दी। दो दिवसीय खेलकूद प्रतियोगिता में बुलक कार्ट रेस (महिला) प्रतियोगिता में छात्रा सरिता व काजल प्रथम, शीतल व आरती सेकंड, रचना व जिया तीसरे स्थान पर रहीं। जैवलिन भाला फेंक प्रतियोगिता पुरुष वर्ग में अभिषेक प्रथम, अनुराग सेकंड व विकास तीसरे स्थान पर रहे। 100 मीटर रेस पुरुष वर्ग प्रतियोगिता में अशोक प्रथम,  देव सेकंड और राहुल ने तीसरा स्थान हासिल किया। भाला फेंक प्रतियोगिता महिला वर्ग में शीतल भाटी प्रथम, सारिका सेकंड व मोहनी तीसरे स्थान पर रही। 100 मी रेस महिला वर्ग में कविता फर्स्ट, काजल सेकंड व हिमांशी थर्ड स्थान पर रही। लंबी कूद प्रतियोगिता पुरुष वर्ग में राहुल प्रथम, देव सेकंड व सागर ने तीसरा स्थान हासिल किया। 50 मीटर महिला रेस में कविता प्रथम, शीतल भाटी सेकंड और काजल तीसरे स्थान पर रही। इस वर्ष के दो दिवसीय खेलकूद प्रतियोगिता में कॉलेज के बेस्ट एथलीट का अवार्ड बीए सेकंड ईयर की छात्रा कविता और बीएससी सेकंड ईयर के छात्र देव को दिया गया। दो दिवसीय खेलकूद प्रतियोगिता के सफल संचालन के लिए कॉलेज के प्रिंसिपल चंद्रशेखर वशिष्ठ ने खेलों की संचालिका डॉ़ शशी बाला के साथ-साथ समस्त आपको बधाई दी एवं विजेताओं और प्रतिभागियों को उज्जवल भविष्य की कामना की। इस अवसर पर गवर्नमेंट कॉलेज मोहना से शैलेश्वर कौशिक विशेष तौर पर मौजूद रहे।

एस पी एस इंटरनेशनल के सभागार में बच्चों के उज्ज्वल भविष्य काउंसलिग कार्यक्रम

City24news@हेमलता पलवल | एस.पी.एस इंटरनेशनल के सभागार में बच्चों के उज्ज्वल भविष्य एवं मार्गदर्शन के लिए वीरवार को करियर गाइडेंस...

प्रदेश में कांग्रेस की सरकार बनने पर पूरे हरियाणा में होंगे विकास के कार्य- चौधरी उदयभान

City24news@हेमलता पलवल | हरियाणा कांग्रेस के अध्यक्ष चौधरी उदयभान ने चौधरी इसराईल द्वारा हथीन में खोले गए दफ्तर का उद्घाटन...

76 एकड़ में निर्माणाधीन मेडिकल कॉलेज का कार्य अंतिम चरण में

City24news@अशोक कौशिक  नारनौल। कोरियावास में निर्माणाधीन मेडिकल कॉलेज का निर्माण कार्य अंतिम चरण में है। इसी शैक्षणिक सत्र से मेडिकल...

 मुस्कान गर्ग व गुनगुन गर्ग ने सीए फाउंडेशन और एक्चुरियल साइंस परीक्षा उत्तीर्ण की

City24news@अशोक कौशिक  नारनौल। मौहल्ला चौधरीयान स्थित हरियाणा सीनियर सेकेंडरी स्कूल, नारनौल में गुरुवार को विद्यालय प्रांगण में "सम्मान समारोह" का...

हकेवि के विद्यार्थियों ने राइस फोर्टिफिकेशन का लिया प्रशिक्षण 

City24news@अशोक कौशिक  नारनौल। हरियाणा केंद्रीय विश्वविद्यालय महेंद्रगढ़ के पोषण जीवविज्ञान विभाग के विद्यार्थियों, शोधार्थियों एवं संकाय सदस्यों ने निफ्टेम, कुंडली,...