2 गांवो में सामूहिक वैदिक यज्ञ का किया आयोजन 

0

city24news@रोबिन माथुर
हथीन | गांव स्यारोली व मिंडकौला में महर्षि दयानंद की 200 वीं जयंती के उपलक्ष में मंदिर पर सामूहिक वैदिक यज्ञ किया गया। जिसके ब्रह्मा डॉक्टर युद्धवीर आर्य रहे। इस यज्ञ में ललित आर्य योग प्रचारक गांव के अन्य गणमान्य व्यक्ति माता बहने और काफी संख्या में बच्चों ने भाग लिया। डॉक्टर युद्धवीर आर्य के द्वारा बताया गया कि हमें अपनी वैदिक परंपराओं को आगे बढ़ाना है। जिससे कि हमारे बच्चों के संस्कार अच्छे बने और हम उन्हें अपने वैभव को प्राप्त करें। वैदिक शिक्षा ही एकमात्र उपाय है इस मानव जाति को बचाने का। इस अवसर पर बच्चों को बताया गया कि माता-पिता ही हमारे साक्षात देव हैं। इन्हीं का हमें कहना मानना व इनका आदर सत्कार करना व सेवा करना सब परम कर्तव्य है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *