19 से 31 जनवरी तक होगा खेलो इंडिया यूथ गेम्स का आयोजन

0

पंचकुला के ताऊ देवीलाल पार्क में होगा खिलाडिय़ों का चयन

city24news@ऋषि भारद्वाज
पलवल | जिला खेल अधिकारी अनिल कुमार ने बताया कि 6वें खेलो इंडिया यूथ गेम्स-2023 का आयोजन 26 खेलो तथा साथ ही 01 डैमो स्पोर्टस में आगामी 19 से 31 जनवरी 2024 तक तमिलनाडू के चार शहरों क्रमश: चेन्नई, कोयम्बटूर, मदूरई तथा त्रीचि में करवाया जा रहा है, जिसके लिए हरियाणा राज्य की महिला एवं पुरूष की हॉकी, कबड्डïी, लडकियों की फुटबॉल तथा लडक़ों की वालीबाल टीम का ट्रायल के आधार पर चयन किया जाना है।
उन्होंने बताया कि इन खेलों में ट्रायल के लिए भारतीय खेल प्राधिकरण नई दिल्ली ने विभिन्न मापदंड निर्धारित किए हैं, जिस खिलाडी का 1 जनवरी 2005 या उसके बाद जन्म हुआ हो वह एथलीट खेलो इंडिया यूथ गेम्स 2023 में भाग लेने के लिए पात्र है। इसके अलावा खेलो इंडिया यूथ गेम्स 2023 में कुल 08 टीमें भाग लेंगी। कुल 07 राज्य नामों को एनएसएफ/एसजीएफआई द्वारा हाल ही में आयोजित संबंधित खेलों की राष्ट्रीय चैंपियनशिप में प्रदर्शन के आधार पर नामांकित किया जाएगा। इसके अलावा 08वीं टीम मेजबान राज्य की होगी। 6वें खेलो इंडिया यूथ गेम्स-2023 (तमिलनाडू) में हरियाणा राज्य की ओर से भाग लेने वाली टीम का ट्रायल के आधार पर चयन किया जाना है, जिसमें खेलवार चयनित खिलाडिय़ों की संख्या तथा चयन ट्रायल की तिथि व स्थान निर्धारित किए गए हैं। सभी टीमों का चयन पंचकुला के ताऊ देवीलाल स्टेडियम में होगा। इनमें कबड्डïी खेल की टीम में 12 खिलाडी होंगे तथा 06 खिलाडी अतिरिक्त होंगे। पुरूष कबड्डïी के खिलाडिय़ों का चयन 03 जनवरी तथा महिला कबड्डïी खिलाडियों की चयन प्रक्रिया 04 जनवरी को होगी। महिला फुटबॉल टीम में 18 खिलाडी होंगे और 06 खिलाडी अतिरिक्त रहेंगे। महिला फुटबॉल टीम की चयन प्रक्रिया 02 जनवरी को होगी। इसी प्रकार पुरूष व महिला हॉकी टीम में भी 18 खिलाडी रहेंग इनमें 06-06 खिलाडी एक्स्ट्रा रहेंगे। पुरूष हॉकी टीम का चयन 01 जनवरी व महिला हॉकी टीम का चयन 02 जनवरी 2024 को किया जाएगा। पुरूष वालीबॉल टीम में 12 खिलाडी तथा 06 खिलाडी एक्स्ट्रा रहेंगे। पुरूष वालीबॉल टीम का चयन 01 जनवरी 2024 को किया जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *