12वीं कक्षा की छात्रा रात्रि के समय हुई गायब

0

City24news@सुनील दीक्षित 

कनीना | कनीना सिटी थाना अंतर्गत 12वीं कक्षा की छात्रा घर से रात्रि के समय गायब हो गई | छात्रा के पिता की शिकायत पर पुलिस ने गुमशुदगी का केस दर्ज किया है | पुलिस को दी शिकायत में मनीष कुमार ने बताया कि उसकी पुत्री रचना( काल्पनिक नाम) जो निजी स्कूल में 12वीं कक्षा में पढ़ती थी, 26 मार्च को रोजमर्रा की भांति खाना खाकर सोई थी जो सुबह बिस्तर से गायब मिली | परिजनों ने अपने स्तर पर काफी खोजबीन की लेकिन कोई सुराग नहीं लगा | पुलिस ने मनीष कुमार की शिकायत पर छात्रा की गुमशुदगी का केस दर्ज कर छानबीन  शुरू कर दी है |

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *