सुदंरह के पूर्व सैनिक व सरपंच लक्ष्मण सिंह का निधन

City24news/सुनील दीक्षित
कनीना | कनीना विकास खंड के गांव सुदंरह के पूर्व सरपंच लक्ष्मण सिंह का आकस्मिक निधन हो गया। वे .92 वर्ष के थे। वे अपने पीछे भरा पूरा परिवार छोड़ गए। उनका अंतिम संस्कार गांव में स्वर्गाश्रम में किया गया। उनके पुत्र हनुमान प्रसाद ने बताया कि लक्ष्मण सिंह वर्ष 2005 से 2010 तक गांव के सरपंच रहे। इस दौरान उन्होंने गांव में अनेकों विकास कार्य करवाने सहित गांव में श्री कृष्ण धर्मशाला का निर्माण करवाया। इतना ही नहीं वे भारतीय सेना के कर्मठ सैनिक भी रहे। उन्होंने 8 वर्ष तक विदेशों में सेवाएं दी। पांच वर्ष तक लीबिया व तीन वर्ष तक श्रीलंका में शांति सेना में शामिल रहे। उनके निधन पर परिजनों तथा ग्रामीणों ने शोक जताया है। इस मौके पर सूबेदार मुनीलाल शर्मा, सुरेश यादव सहित प्रबुद्धजन उपस्थित थे।
कनीना-पीपी साइज फोटो पूर्व सरपंच लक्ष्मण सिंह।