विधायक चिरंजीव राव और नगर पार्षदों ने भ्रष्टाचार के मुद्दे पर भाजपा को घेरा

0
  • केंद्रीय मंत्री राव इंद्रजीत सिंह सहित नगर परिषद की अध्यक्ष पूनम यादव पर लगाए आरोप।
  • विधायक चिरंजीव राव के निवास स्थान पर 15 से अधिक पार्षदों ने की प्रेस वार्ता।
  • 21 जनवरी रविवार को घंटेश्वर मंदिर मोती चौक पर किया जाएगा सुंदरकांड व प्रसाद वितरण।

city24news@निकिता माधोगड़िया 
रेवाड़ी। रेवाड़ी नगर परिषद में लगातार बढ़ रहे भ्रष्टाचार के मामले को लेकर रेवाड़ी विधायक चिरंजीवी राव ने अपने निवास स्थान पर 15 से अधिक पार्षदों के साथ प्रेस वार्ता कर केंद्रीय मंत्री राव इंद्रजीत सिंह व रेवाड़ी नगर परिषद की चेयरपर्सन पूनम यादव पर आरोप लगाए। विधायक चिरंजीव राव ने कहा भाजपा के मंत्री से लेकर डीएमसी ने भी नगर परिषद में भ्रष्टाचार को कबूल किया था। लेकिन भ्रष्टाचार इतना बढ़ चुका है कि रेवाड़ी  ग्रीवेंस कमेटी के अध्यक्ष व मंत्री ओम प्रकाश यादव सहित डीएमसी गोगीया को भी बदलवा दिया गया।

विधायक चिरंजीव राव ने कहा भ्रष्टाचार मुक्त शासन देने का दावा करने वाली भाजपा सरकार के राज में एक महीना पहले बनी नवनिर्मित सड़कों में से रोडिया चाहे हाथों से निकाल लो यह भ्रष्टाचार का जीता जागता उदाहरण है। वही निगम का एक डंपर चोरी हो गया था लेकिन लेकिन ट्रक चोरी होने के बाद भी उसकी लॉग बुक में एंट्री हो रही है और डीजल तक की पेमेंट भी की जा रही है। यह इतिहास का सबसे बड़ा भ्रष्टाचार का उदाहरण है। 

वही स्वछता अभियान के नाम पर सेल्फी लेने वाले भाजपा नेता अब कहां हैं क्योंकि हाल ही के स्वच्छ सर्वेक्षण 2023 के अनुसार रेवाड़ी शहर 140 स्थान से लुढ़ककर 258 रैंक पर पहुंच गया जबकि भाजपा नेताओं ने रेवाड़ी को सिंगापुर बनाने का दावा किया था। आज रेवाड़ी की बाहरी कॉलोनी में सुविधा नही के बराबर हैं शिवरेज, पानी सप्लाई, बिजली के खभों की व्यवस्था नहीं है, पार्कों की दुर्व्यवस्था हो चुकी है। अपने आप को गौ भक्त कहने वाले भाजपा नेता अब कहां है जब हमारी गौ माता सड़कों पर घूम रही हैं। इसके अलावा विधायक चिरंजीव राव ने एम्स, बस स्टैंड, मेडिकल कॉलेज, बॉयज कॉलेज, इंदिरा गांधी विश्वविद्यालय की दुर्दशा, सैनिक स्कूल, सावित्रीबाई फुले महाविद्यालय और खरकड़ा आईटीआई की जर्जर हालत पर भी भाजपा सरकार को घेरा। विधायक चिरंजीव राव ने कहा श्री राम पूरे देशवासियों के कण कण में बसे हुए हैं। आगामी 21 जनवरी रविवार को घंटेश्वर मंदिर मोती चौक पर सुंदरकांड व विशाल भंडारे का आयोजन किया गया है। उन्होंने सभी को सुंदरकांड व विशाल भंडारे में शामिल होने का आग्रह किया।

मौजूद पार्षदों ने पत्रकारों से बातचीत करते हुए कहा नगर परिषद में फैले भ्रष्टाचार की जांच विजिलेंस से करवानी चाहिए। हम भी जनप्रतिनिधि हैं और जनहित के कार्य निष्पक्ष करवाना चाहते हैं। लेकिन चेयरपर्सन पूनम यादव सहित भाजपा नेता अपनी जेब भरने में लगे हुए हैं। आरसीसी की जगह टाइल्स का रोड़ बनवाया जाता है। पार्षदों ने कहा कांग्रेस के शासनकाल में अच्छे गुणवत्ता से सड़के और भवन बनाए जाते थे जबकि भाजपा के राज में घटिया गुणवत्ता के साथ कार्य होता है। रेवाड़ी की जनता भाजपा और नगर परिषद से परेशान हो चुकी है। इसी तरह फैमिली आईडी और प्रॉपर्टी आईडी में भी भ्रष्टाचार का बोलबाला है।

इस मौके पर पार्षद दलिप माटा, पार्षद सुचित्रा चांदना, पार्षद सुरेश शर्मा, पार्षद प्रवीण चौधरी, पार्षद सरिता सैनी, पार्षद लोकेश यादव, पार्षद चंदन यादव, पार्षद राजबाला के प्रतिनिधि मोनू राव, पार्षद गिरीश भारद्वाज, रंजना भारद्वाज, पार्षद सुरेश सैनी, पार्षद नीरज, पार्षद बबीता, पार्षद नरेश हज़ारीवास, जिला पार्षद मनीराम यादव, पूर्व चेयरपर्सन शकुंतला भाँडोरिया, पूर्व पार्षद धनीराम, पूर्व पार्षद अमृतकला टिकानिया, पूर्व पार्षद ओमप्रकाश, पूर्व पार्षद राम अवतार, पूर्व अध्यक्ष सुभाष छाबड़ी, विक्की सरपंच सहारनवास इत्यादि मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *