विद्यार्थियों को दी अंतरिक्ष वैज्ञानिक डॉ. विक्रम साराभाई के बारे में जानकारी

0

city24news@प्रीति सिंगल
सोनीपत गोहाना | सरगथल गांव में स्थित शहीद भगत सिंह स्कूल में शनिवार को डॉ. विक्रम साराभाई की पूण्यतिथि मनाई गई। स्कूल प्रबंधक सहीराम ने विद्यार्थियों को डॉ. साराभाई के बारे में जानकारी दी। उन्होंने कहा कि डॉ. विक्रम साराभाई देश के महान वैज्ञानिक थे। उन्होंने अनेक वैज्ञानिक शौध पत्र लिखे और संस्थान खोले। विज्ञान और अभियांत्रिकी के क्षेत्र में भारत सरकार द्वार उन्हें पद्मभूषण से भी सम्मानित किया गया था। उन्होंने देश में भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन, भौति अनुसंधान प्रयोगशाला और परमाणु उर्जा आयोग की स्थापना की थी। उन्होंने अंतरिक्ष अनुसंधान के क्षेत्र में भारत को अंतरराष्ट्रीय मानचित्र में स्थान दिलाया था। हमें देश के महान वैज्ञानिकों को कभी नहीं भुलाना चाहिए। उन्होंने विद्यार्थियों को भी विज्ञान में रूचि रखने के लिए प्रेरित किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed