रविवार को नूंह में युवा योद्धा कार्यक्रम को संबोधित करेंगे डॉ अजय सिंह चौटाला, दुष्यंत सिंह चौटाला व दिग्विजय चौटाला
City24News/अनिल मोहनिया
नूंह | जननायक जनता पार्टी (जेजेपी) के लिए नूंह जिला एक बार फिर राजनीतिक गतिविधियों का केंद्र बनने जा रहा है। रविवार को नूंह में युवा योद्धा कार्यक्रम नई अनाज मंडी में आयोजित किया जाएगा। जिसमें राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ अजेय सिंह चौटाला, पूर्व उपमुख्यमंत्री दुष्यंत सिंह चौटाला, हरियाणा प्रदेशाध्यक्ष बृज शर्मा एवं युवा प्रदेशाध्यक्ष दिग्विजय सिंह चौटाला नूंह पहुंचकर जिला युवा,जेजेपी पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं को संबोधित करेंगे। इस महत्वपूर्ण कार्यक्रम को लेकर पार्टी संगठन में खासा उत्साह देखा जा रहा है।
इसी क्रम में युवा प्रदेशाध्यक्ष दिग्विजय सिंह चौटाला ने जेजेपी कार्यालय, नई अनाज मंडी, नूंह में जिला स्तरीय पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता बैठक ली गई। बैठक में संगठनात्मक मजबूती, कार्यक्रम की रूपरेखा तथा कार्यकर्ताओं की जिम्मेदारियों पर विस्तार से चर्चा की गई। जिलाध्यक्ष ने कार्यकर्ताओं से आह्वान किया कि वे अधिक से अधिक संख्या में कार्यक्रम में पहुंचकर संगठन की एकजुटता और शक्ति का प्रदर्शन करें। उन्होंने कहा कि कार्यक्रम में भारी संख्या में कार्यकर्ता कार्यक्रम स्थल पर पहुंचेंगे और अपने प्रिय नेतागण के विचार सुनेंगे।
वही प्रवक्ता राहुल जैन ने बताया कि सुबह 10 बजे जिला कार्यालय जेजेपी, नई अनाज मंडी नूंह में पार्टी के शीर्ष नेतृत्व का आगमन होगा। जिला के सभी वरिष्ठ नेतागण व पदाधिकारी कार्यक्रम को सफल बनाने में लगे हुए हैं। जिला प्रभारी व कार्यालय सचिव रविंद्र सांगवान व संगठन सचिव राजेश भारद्वाज भी कार्यक्रम में सम्मिलित होंगे।
