यमुना बचाओ अभियान को मिल रहा लोगों का समर्थन:डॉ शिवसिंह रावत

0

जल-जंगल-ज़मीन-जीवन- जलवायु बचाने के लिए जागरूकता अभियान जारी

city24news@रोबिन माथुर
हथीन | यमुना बचाओ पदयात्रा के संयोजक डॉ शिवसिंह रावत ने बताया कि यात्रा का गाँव गाँव में भव्य स्वागत हो रहा है। लोग यात्रा में बढ़चढ़कर भाग ले रहे हैं। लोग यमुना नदी के विषैले पानी से बहुत पीड़ित हैं। डा॰ रावत ने  कहा कि यमुना बचाओ अभियान केबीसी संस्था पलवल द्वारा आयोजित किया जा रहा है। इस अभियान को पर्यावरण संरक्षण गतिविधि तथा हमारा परिवार (एसजेएम) के मार्ग दर्शन में किया जा रहा है।

डॉ शिवसिंह रावत ने अपने विचार व्यक्त करते हुए
कहा कि आज यमुना का पानी ज़हरीला हो गया है। जिससे तरह-तरह की बीमारियाँ फैल रही हैं। इसलिए यमुना नदी को बचाने के लिए जन जागरण अभियान चलाया गया है। जल, जंगल, ज़मीन, जीव जन्तु, जीवन और जलवायु को बचाने के लिए सभी का सहयोग ज़रूरी है। क्योंकि जल-जंगल-ज़मीन-जीवन-जीव जन्तु का आपस में बहुत गहरा संबंध है। ये सभी जल चक्र के हिस्से हैं। विकास के नाम पर इन्सान ने अपने जल स्रोतों (नदी, नालों) को ख़राब कर दिया है। आज़ादी के अमृत काल में हम सबको मिलकर  यमुना नदी की जलधारा को जन अभियान एवं  जनभागीदारी से दोबारा से निर्मल एवं अविरल बनाने के लिए आगे आना चाहिए। यमुना को श्रीकृष्ण भगवान से जोड़कर देखा जाता है।
डॉ शिवसिंह रावत ने बताया कि यमुना से निकलने वाली गुड़गाँव कैनाल एवं आगरा कैनाल से 196893 हेक्टेयर भूमि की सिंचाई होती है। गुड़गांव नहर फरीदाबाद, पलवल, गुड़गांव और मेवात की 130645 हेक्टेयर भूमि को सिंचित करती है और आगरा नहर से यूपी चैनल पलवल जिले के 66248 हेक्टेयर क्षेत्र को नियंत्रित करता है। लेकिन राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली की फ़ैक्टरियों के रसायन युक्त ज़हरीले पानी से यमुना में प्रदूषित पानी आता है।
केबीसी संस्था के सचिव हुक्म सिंह रावत एवं एडवोकेट विक्रम सोरौत ने बताया आज सुबह यात्रा अमरपुर गाँव से शुरू हुई और रामपुर खोर, घोड़ी, चांट, मीसा होकर बडोली में यात्रा का ठहराव हुआ। कल यात्रा बडोली से शुरू होगी और रहीमपुर,  सुल्तापुर, खटका, अच्छेजा होकर कुशक पहुँचेगी। यात्रा का समापन 23 दिसंबर को किसान दिवस पर माहोली हसनपुर में होगा।
यात्रा का अमरपुर में हेमराज, रमेश प्रताप मास्टर एवं महेश, रामपुर खोर में मेहरचंद सरपंच, रामी सरपंच, घोड़ी में जयपाल ,सुभाष, वीरेन युवा संगठन, गिर्राज फ़ौजी, बीरसिंह देशवाल, शिवदत्त, कर्मबीर, चांट में प्रशांत जाखर जेलदार, सूबेदार जगदीश, रामसिंह, अजय कुमार बीरेन्द्र एवं समस्त सरदारी ने यात्रा का भव्य स्वागत किया और यमुना बचाओ अभियान में पूरा सहयोग करने का आश्वासन दिया।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *