मोदी जी की गारंटी वाले रथ यात्रा का गर्मजोशी से स्वागत

0
  • ग्रामीणों ने ली विकसित भारत बनाने की शपथ एसडीएम रहे मौजूद
  • ग्रामीण क्षेत्र में किसानों के लिए ड्रोन का प्रदर्शन दोनों गांवों में आकर्षण का केंद्र
  • होगा कारगर साबित किसानों की आय बढ़ाने में
  • सरपंच धर्म सिंह सागरकार्यक्रम के नोडल अधिकारी योगेश सेक्रेटरीमंडल अध्यक्ष भाजपा गिर्राज सिंह त्यागीनागरिक अस्पताल/ बीके के सीएमओ साहब विनय गुप्ता ने किया रथ यात्रा का स्वागत

city24news@ब्यूरो

फरीदाबाद। डीसी विक्रम सिंह के कुशल मार्गदर्शन में आज सोमवार को   विकसित भारत संकल्प यात्रा जनसंवाद कार्यक्रमों का आयोजन चांदपुर और रायपुर  कला और हुआ। इस अवसर पर प्रशासन की तरफ से एसडीएम त्रिलोक चंद के दिशा-निर्देश पर और शासन की तरफ से भाजपा के मंडल अध्यक्ष गिरीराज त्यागी व यात्रा के नोडल अधिकारीयोगेश सेक्रेटरी ने ग्रामीणों को स्वामित्व पत्र प्रदान किए और वर्ष 2047 तक भारत को आत्मनिर्भर एवं विकसित राष्ट्र बनाने का संकल्प करवाया। रथ यात्रा का गर्मजोशी से स्वागत कर ग्रामीणों ने विकसित भारत बनाने की शपथ ली।

ग्रामीण क्षेत्र में  किसानों के लिए ड्रोन का प्रदर्शन दोनों गांवों में आकर्षण का केंद्र बना और भविष्य में  किसानों की आय बढाने में कारगर साबित होगा। विकसित भारत संकल्प यात्रा के जन संवाद कार्यक्रमों में सरपंच धर्म सिंह सागर, कार्यक्रम के नोडल अधिकारी योगेश सेक्रेटरी, मंडल अध्यक्ष भाजपा गिर्राज सिंह त्यागी, नागरिक अस्पताल/ बीके के सीएमओ साहब विनय गुप्ता ने रथ यात्रा का स्वागत किया।

दोनों गणमान्य अतिथियों ने कार्यक्रम स्थल पर लगाईं गई विभागीय स्टालों का अवलोकन किया। उन्होंने कहा कि जरूरतमंद नागरिकों तक सरकार की कल्याणकारी योजनाओं का लाभ पहुंचना चाहिए।

गांव में शासन और प्रशासन की तरफ से  भाजपा ने स्वामित्व व वृद्धावस्था पेंशन के लाभ पात्रों को उनके दस्तावेज प्रदान किए। इन कार्यक्रमों में ग्रामीणों के परिवार पहचान पत्र व आधार कार्ड दुरूस्त किए गए।

मेरी कहानी मेरी जुबानी

गांव  निवासी बदन   सिंह ने बताया कि उसे लाल डोरा भूमि में उसके मकान का मालिकाना हक मिल गया है। जिसके लिए वह सरकार का आभारी है। गांव  निवासी रामकेस  ने बताया कि उसकी बुढ़ापा पेंशन शुरू हो गई है। इस कार्य के लिए उसे कहीं नहीं जाना पड़ा।

आज कृषि विभाग की टीम ने दोनों गांवों में ड्रोन का प्रदर्शन किया। जहां  मोबाइल वैन की एलईडी स्क्रीन पर विकासात्मक योजनाओं की लघु फिल्मों के माध्यम से जानकारी दी गई।

इस मौके पर रायपुर कला गांव के सरपंच धर्म सिंह सागर आज के कार्यक्रम के नोडल अधिकारी योगेश सेक्रेटरी, मंडल अध्यक्ष भाजपा गिर्राज सिंह त्यागी, नागरिक अस्पताल/ बीके के सीएमओ साहब विनय गुप्ता, डॉक्टर एमपी सिंह बीके हॉस्पिटल स्वयं सहायता समूह की पूनम ,सुपरवाइजर चालू, एस एच ओ ब्रह्मजीत इत्यादि अधिकारी नागरिक उपस्थित थे। वहीं  चादपुर गांव के सरपंच तथा सरपंच संगठन के जिला प्रधान सूरजपाल उर्फ भूरा, आज के कार्यक्रम के नोडल अधिकारी नंदकिशोर वत्स, मंडल अध्यक्ष भाजपा गिर्राज सिंह त्यागी,  रेशम सिंह जिला महामंत्री भाजपा, हंसराज नंबरदार, बीडीपीओ कार्यक्रम के अधिकारी और कर्मचारी उपस्थित मौजूद रहे।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *