महेंद्र सिंह जिला अध्यक्ष कांग्रेस एससी सेल ने जताया आफताब का आभार

0

City24news/अनिल मोहनिया
नूंह | कांग्रेस के एससी विभाग में हुई नियुक्तियों में कांग्रेस ने नूंह से जिला अध्यक्ष की जिम्मेदारी महेंद्र सिंह आकेड़ा को सौंपी।

जिला अध्यक्ष महेंद्र सिंह ने विधायक चौधरी आफताब अहमद के निवास पर पहुंचकर उनका आभार जताया जिसमें उनके सैंकड़ों लोग मौजूद थे।

विधायक आफताब अहमद ने उन्हें मुबारकबाद देते हुए कहा कि महेंद्र सिंह को अहम भूमिका निभाने को मिली है। उन्हें सभी को साथ लेकर चलने की जरूरत है ताकि पार्टी और मजबूत हो सके। सभी मिलकर लोगों को पार्टी की नीतियों से जोड़े और बीजेपी की गलत नीतियों का विरोध करें। 

जिला अध्यक्ष महेंद्र सिंह ने कहा कि विधायक सहित सभी जिम्मेदार लोगों का आभार व्यक्त करते हैं, वो सभी को साथ लेकर पार्टी को मजबूती देंगे। उन्होंने कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे, नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी, कैसी वेणुगोपाल , बीके हरि प्रसाद, के राजू, प्रफुल विनोद राव, जितेंद्र बघेल, उदय भान , मनोज बागड़ी आदि का आभार जताया। उन्होंने सभी

का धन्यवाद करते हुए आला कमान का शुक्रिया किया। 

इस दौरान सूबे सिंह, सुरेंद्र सिंह उर्फ मंत्री, नानक चंद प्रिंसिपल भादस, हरपाल खोड़ बसई, प्रेम सिंह नूह, प्रीत सिंह गंगोली, श्री चंद संघेल, जमशेद सरपंच आकेड़ा, हमीदा सरपंच आकेड़ा, जरनैल अय्यूब आकेड़ा, जाहिद ठेकेदार आकेड़ा, आबिद आकेड़ा व अन्य लोग मौजूद थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *