महर्षि दयानंद जी की 200 वीं जयंती के उपलक्ष में मंदिर पर सामूहिक वैदिक यज्ञ किया गया

0

city24news@ऋषि भारद्वाज
पलवल | ग्राम स्यारोली  मंडकौला में महर्षि दयानंद जी की 200 वीं जयंती के उपलक्ष में मंदिर पर सामूहिक वैदिक यज्ञ किया गया। जिसके ब्रह्मा डॉक्टर युद्धवीर आर्य जी रहे ।इस यज्ञ  में ललित आर्य योग प्रचारक गांव के अन्य गणमान्य महिला व पुरूषों ने भाग लिया। डॉक्टर युद्धवीर आर्य ने कहा कि कि हमें अपनी वैदिक परंपराओं को आगे बढ़ाना है जिससे कि हमारे बच्चों के संस्कार अच्छे बनेऔर हम उन्हेंअपने वैभव को प्राप्त करें ।वैदिक शिक्षा ही एकमात्र उपाय है इस मानव जाति को बचाने का। इस अवसर पर बच्चों को बताया  कि  माता-पिता ही हमारे साक्षात देव हैं इन्हीं का हमें कहना मानना व इनका आदर सत्कार करना व सेवा करना सब परम कर्तव्य है। कार्यक्रम मास्टर विजेंद्र सिंह तहसील प्रभारी भारत स्वाभिमान हथीन की देखरेख में आयोजित किया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *