मकर संक्रांति के दिन छाया कोहरा हाईवे पर  रेंग रेंग कर चले वाहन 

0

city24news@ऋषि भारद्वाज
पलवल | सर्दी के मौसम में रविवार को यानी मकर संक्रांति  के दिन भारी कोहरा छाया रहा। कोहरा भी इतना घना था कि नेशनल हाईवे के साथ साथ ग्रामीण सड़क मार्गों पर 10 मीटर दूर तक  भी साफ नहीं दिखाई दे  रहा था। इस स्थिति में लोगों को काफी परेशानी हुई । वाहन चालकों को तो कोहरे से बचने के लिए हैड लाइट बेक बत्ती  जलाकर चलना पड़ा। इधर, दिन और रात के तापमान में 1 डिग्री की गिरावट दर्ज की गई। इस दौरान जिले का न्यूनतम तापमान 5 डिग्री रिकॉर्ड किया गया है।  आपको बता दें की इस  सर्दी के सीजन में पिछले 20 दिन से कोहरा पड़ रहा है, लेकिन शनिवार को शाम से ही कोहरे ने अपना रंग दिखाना शुरू कर दिया और रविवार को सुबह 6 बजे इतनी धुंध थी कि दस मीटर पर कुछ भी दिखाई नहीं दे रहा था। इस दौरान तापमान में गिरावट आने से मौसम में ठंडक अधिक बढ़ गई।।रविवार सुबह जब लोग नींद से जागे तो उनको घर के बाहर सड़कों पर घना कोहरा छाया हुआ नजर आया। शहर समेत पूरा क्षेत्र  कोहरे की चादर में लिपटा रहा। इस सीजन में यह पहला मौका था जब सुबह इतना अधिक कोहरा छाया हुआ था। कोहरे की स्थिति का अंदाजा इससे बखूबी लगाया जा सकता है कि सड़क पर 10 मीटर की दूरी का भी कुछ भी स्पष्ट नजर नहीं आ रहा था। ऐसे में नेशनल हाईवे-19 व स्टेट हाईवे से गुजरने वाले वाहन चालकों को बेहद मशक्कत करनी पड़ रही थी। ड्राइवर्स ने अपनी सुरक्षा के लिए गाड़ियों की हैड लाइट बेक बत्ती का प्रयोग कर वाहनों को चलाना पड़ रहा था।

सर्दी के मौसम में इस तरह रखें अपना ख्याल

सिटी न्यूज 24 आपको सलहा देता है की  देर रात तक जागने और दिनचर्या अव्यवस्थित होने पर नियंत्रण बढ़ाएं। सर्दी में देर रात तक जागना विभिन्न प्रकार के आंतरिक रोगों को न्यौता देता है। क्षय और गठिया के रोगियों को तो अत्यधिक सावधानी बरतने की जरूरत है। इस सर्दी के मौसम में गर्म चीजों का उपयोग ज्यादा करें। दिन गर्म और रात अति सर्द होने लगें तो कोशिश करें कि रात्रि में भ्रमण और कामकाज से बचें। दिनचर्या ऐसी रखें कि रात्रि सहजता से बीते।

सर्दी की हवा गर्मी के मौसम से भी घातक होती है। हवा सामान्य गति से ज्यादा हो तो शरीर के कमजोर अंगों जैसे कान, हाथ, पैर इत्यादि को ढंककर रखें। वाहन चलाते समय विशेष सावधानी बरतें। विशेषकर दोपहिया पर यात्रा के दौरान। सुबह सूर्योदय के साथ सैर की आदत बढ़ाएं। खानपान का समय निर्धारित रखें। ताजा एवं सेहतमंद भोजन लें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *