मकरसंक्रांति पर भमरौला में किया वैदिक यज्ञ का आयोजन

0

city24news@रोबिन माथुर
हथीन उपमंडल के गांव भमरौला जोगी में सहरावत खाप के प्रधान सहजराम के निवास पर महर्षि दयानंद की 200 वीं जयंती के उपलक्ष्य में यज्ञो की श्रंखला में रविवार को मकर संक्रांति के पावन पर्व पर वैदिक यज्ञ का आयोजन किया गया। तत्पश्चात  गांव की चौपाल पर सामूहिक  यज्ञ का आयोजन किया गया। उक्त जानकारी देते हुए भारत स्वाभिमान हथीन के तहसील प्रभारी मास्टर बिजेंद्र सिंह सहरावत ने बताया कि इन यज्ञों के ब्रह्मा की भूमिका डॉक्टर युद्धवीर आर्य ने निभाई। जिन्होंने बहुत सुंदर ढंग से अर्थ सहित वैदिक मत्रों से यज्ञ कराया। इस अवसर पर योगाचार्य गुरमेश ने भी विशेष रूप से भाग लिया और उन्होंने बताया कि मकर संक्रांति दान देने का त्यौहार है। आज के दिन हमें कोई ना कोई दान अवश्य करते रहना चाहिए। उन्होंने कहा कि यज्ञ अपने आप में बहुत बड़ा दान है व परोपकार का कार्य है‌। इसलिए यज्ञों की निरंतर श्रृंखला चली हुई है और शाम को रनसीका गांव में भी यज्ञ किया जाएगा। उन्होंने कहा कि घर-घर यज्ञ करने की जो परंपरा प्राचीन काल में वैदिक युग में रही  उसे स्थापित करने हेतु यह कार्यक्रम चला हुआ है और आज देश निश्चित रूप से करवट ले रहा है तथा रामराज की स्थापना हेतू जन-जन के अंदर कर्तव्य बोध जगाना हम सब का मुख्य उद्देश्य है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *