पलवल के सुभाष चंद्र बोस स्टेडियम में वालीबॉल के खिलाडिय़ों का लिया गया ट्रायल

0

city24news@ऋषि भारद्वाज
पलवल | खेल विभाग द्वारा जिला पलवल में वालीबॉल खेल की आवासीय खेल अकादमी के लिए आज नेताजी सुभाष चंद्र बोस स्टेडियम में खिलाडिय़ों का ट्रायल लिया गया। जिसमें प्रदेश भर से करीब 70 वालीबॉल खिलाडिय़ों ने भाग लिया। इस अवसर पर जिला खेल अधिकारी अनिल कुमार व वालीबॉल कोच ब्रजभूषण व भगत सिहं मौजूद थे। जिला खेल अधिकारी अनिल कुमार ने बताया कि खेल विभाग द्वारा जिला पलवल में वालीबॉल खेल की आवासीय खेल अकादमी अलॉट की हुई है। जिसमें खिलाडिय़ों के लिए लडक़ों के चयन के लिए ट्रायल लिए गए है। उन्होंने बताया कि वालीबॉल खेल अकादमी में खिलाडियों की संख्या 25 है। वर्तमान में खेल अकादमी में 17 मौजूद है। उन्होंने बताया कि 6 खिलाड़ियों का चयन मुख्य सूची में तथा 5 खिलाडियों का चयन करके प्रतिक्षा सूची में रखे जाने है। उन्होंने बताया कि वालीबॉल की आवासीय खेल अकादमी में 14 से 23 वर्ष तक के खिलाड़ियों का ही चयन किया गया है। जिला खेल अधिकारी ने जानकारी देते हुए बताया कि इस चयन स्पर्धा में भाग लेने के लिए खिलाड़ियों को वॉलीबॉल कोच द्वारा प्रशिक्षण दिया जाएगा। हरियाणा सरकार द्वारा खेलों को बढ़ावा दिया जा रहा है। वॉलीबॉल खिलाडी धर्मेंद्र ने बताया कि महेंद्रगढ़ जिला के रहने वाले है। उनका चयन पलवल में वॉलीबॉल खेल की आवासीय खेल अकादमी के लिए हुआ है। यहां पर बेहतर ढंग से खेल का प्रशिक्षण दिया जा रहा है। सरकार द्वारा खाने व रहने की उचित व्यवस्था की गई है। सरकार खेलों को बढ़ावा देने का कार्य कर रही है। वॉलीबॉल खिलाड़ी पिंटू ने बताया कि भिवानी के रहने वाले है। उनका चयन वॉलीबॉल खेल की आवासीय खेल अकादमी के लिए हुआ है। पलवल में वॉलीबॉल का अच्छा ग्राउंड बना हुआ है। कोच द्वारा खेल के गुर सिखाए जा रहे है। सरकार द्वारा खेलों को बढ़ावा दिया जा रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *