नौ दिवसीय संगीतमय श्रीराम कथा की तैयारियां जारी
-गुढा में आयोजित होने वाले समारोह में छैल बिहारी करेगें कथा वाचन
City24News/सुनील दीक्षित
कनीना | कनीना-महेंद्रगढ़ सड़क मार्ग स्थित गांव गुढा में नौ दिवसीय संगीतमय श्रीराम कथा का आयोजन किया जाएगा। मास्टर मुरलीधर अग्रवाल ने बताया कि बसंत पंचमी के दिन 23 जनवरी, शुक्रवार से 31 जनवरी तक शिवालय के सामने, विद्यालय प्रांगण में आयोजित होने वाली इस कथा समारोह को लेकर सभी तैयारियां पूरी की जा रही हैं। उन्होंने बताया कि कथा का वाचन छबीले छैल बिहारी महाराज वृंदावन करेगें। घनश्याम प्रसाद मित्तल के संयोजन में दोपहर 12 बजे से सायं 4 बजे तक कथा होगी। उन्होंने बताया कि कथा से पूर्व कलश एवं शोभायात्रा का आयोजन किया जाएगा। जो नगर भ्रमण कर कथा स्थल पर पंहुचेगी। जिसमें ग्रामीण एवं महिलाएं हिस्सा लेगीं। यह यात्रा 23 जनवरी को सुबह सवा नौ बजे शिवालय मंदिर से प्रारंभ होगी। उन्होंने बताया कि इस समारोह की तैयारियां युद्ध स्तर पर जारी हैं।
