नेशनल चैंपियनशिप में एथलेटिक्स हरियाणा ने जीता टीम कांस्य पदक और एकल रजत पदक।
–60वीं नेशनल क्रास कंट्री चैंपियनशिप रांची झारखंड में छाए एथलेटिक्स हरियाणा के एथलीट खिलाडी।
City24News/ओम यादव
हरियाणा | सुमित सोनीपत,अक्षय रोहतक,अंकित रोहतक, नवरत्न रेवाड़ी और शुभम करनाल एवं गुरदीप सिंह पानीपत ने 8 किलोमीटर दौड़ में हरियाणा को कांस्य पदक दिलाया।
दिलबाग सिंह अध्यक्ष एथलेटिक्स हरियाणा के अनुसार 60वीं नेशनल क्रास कंट्री चैंपियनशिप का एक दिवसीय आयोजन रांची झारखंड में 24 जनवरी को किया गया और इस नेशनल चैंपियनशिप में हरियाणा से 16 महिला एवं 16 पुरुष सहित कुल 32 एथलीट खिलाड़ियों ने भाग लिया।
सत्यवीर धनखड फरीदाबाद मीडिया प्रभारी खेल हरियाणा ने जानकारी प्रदान करते हुए बताया कि भारतीय एथलेटिक्स महासंघ (ए एफ आई) के द्वारा 60वीं नेशनल क्रास कंट्री चैंपियनशिप का एक दिवसीय आयोजन रांची झारखंड में 24 जनवरी को किया गया।
प्रदीप मलिक महासचिव एथलेटिक्स हरियाणा ने जानकारी देते हुए बताया
कि 20 साल लडका 8 किलोमीटर दौड़ में सुमित सोनीपत,अक्षय रोहतक, अंकित रोहतक, नवरत्न रेवाड़ी और शुभम करनाल एवं गुरदीप सिंह पानीपत की टीम ने 75 अंक के स्कोर के साथ हरियाणा राज्य को तीसरा स्थान दिलाया, पहले स्थान पर 22 अंक के स्कोर के साथ उत्तरप्रदेश ने और 45 अंक के स्कोर के साथ महाराष्ट्र टीम ने दूसरा स्थान प्राप्त किया।
18 साल लडका वर्ग 6 किलोमीटर दौड़ में अजय कुमार अम्बाला ने 19 मिनट 30 सेकेंड 46 माइक्रोन का समय देकर रजत पदक विजेता बनकर भारतवर्ष में हरियाणा राज्य का ध्वज फहराया।
राजकुमार मिटान एथलेटिक्स फेडरेशन ऑफ इंडिया ग्रीवेंस कमेटी सदस्य, टीम मैनेजर विकास गहलावत और टीम कोच मंदीप सिंह ने एथलेटिक्स हरियाणा के सभी पदक विजेता एथलीट खिलाड़ियों को जीत की हार्दिक शुभकामनाएं प्रदान करते हुए अपना आशीर्वाद प्रदान किया।
