नगर पालिका कार्यालय फिरोजपुर झिरका में भाजपा पदाधिकारियों की बैठक आयोजित।

0

City24News/अनिल मोहनिया
नूंह | नगर पालिका कार्यालय फिरोजपुर झिरका में भारतीय जनता पार्टी के पदाधिकारियों की एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक में पूर्व विधायक नसीम अहमद ने उपस्थित सभी भाजपा पदाधिकारियों को संबोधित किया और संगठन को मजबूत करने पर विशेष जोर दिया।

अपने संबोधन में नसीम अहमद ने कहा कि पार्टी की मजबूती कार्यकर्ताओं की सक्रियता, अनुशासन और जनसेवा से जुड़ी है। उन्होंने पदाधिकारियों से आह्वान किया कि वे केंद्र और राज्य सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं को आम जनता तक पहुंचाएं और जमीनी स्तर पर लोगों की समस्याओं का समाधान कराने में सक्रिय भूमिका निभाएं। उन्होंने संगठनात्मक एकजुटता बनाए रखने और आगामी राजनीतिक गतिविधियों के लिए तैयार रहने का भी संदेश दिया।

इस अवसर पर भाजपा जिला अध्यक्ष सुरेन्द्र पिन्टू भी उपस्थित रहे। उन्होंने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि भाजपा कार्यकर्ताओं की मेहनत और समर्पण के बल पर ही पार्टी निरंतर आगे बढ़ रही है। उन्होंने सभी पदाधिकारियों से आपसी समन्वय के साथ कार्य करने और पार्टी की नीतियों को जन-जन तक पहुंचाने का आग्रह किया।

बैठक के दौरान स्थानीय मुद्दों, संगठनात्मक विस्तार और आगामी कार्यक्रमों को लेकर भी चर्चा की गई। सभी पदाधिकारियों ने पार्टी हित में एकजुट होकर कार्य करने का संकल्प लिया। बैठक सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न हुई।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed